फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   देव पूछ के लिए अस्थायी शिविरों में लगा भक्तों का तांता

देव पूछ के लिए अस्थायी शिविरों में लगा भक्तों का तांता

Sun, 21 Oct 2018 10:40 PM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
देव पूछ के लिए अस्थायी शिविरों में लगा भक्तों का तांता
देव पूछ के लिए अस्थायी शिविरों में लगा भक्तों का तांता
विज्ञापन

खुडीजल और ब्यास ऋषि के शिविर में निपटाए कई मामले
फरियाद लेकर पहुंचे मंडी, रामपुर और मनाली क्षेत्र के लोग
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। देवलोक में बदले ऐतिहासिक ढालपुर में देवी देवताओं के अस्थायी शिविरों में देव पूछ के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है। लोग दूर-दूर से अपनी समस्याओं के निदान के लिए देवी देवताओं की शरण में आ रहे हैं।

उत्सव के दौरान लोगों के एक साथ दो काम हो रहे हैं। दशहरा के बहाने अपने अधिष्ठाता को अपनी समस्या से अवगत करवाया जा रहा है। देवता खुडीजल और टकरासी नाग के पास जो मामले पहुंचे हैं, उनमें पारिवारिक विवाद, आपसी लड़ाई झगड़ों के अधिक थे। देवता खुडीजल और टकरासी नाग ने कई लोगों की समस्याओं का निपटान किया और सुुख शांति का आशीर्वाद दिया। कुछ लोगों को देवता ने देव विधि के तहत अनुष्ठान करने भी हिदायत दी है। अधिष्ठाता बिजली महादेव, कपिल मुनि बशौणा, सप्त ऋषि, ब्यास ऋषि कुईंर, मनु ऋषि, कोट पझारी तथा चोतरू नाग समेत लक्ष्मी नारायण और शेष नाग के दरबार में दिन भर लोगों कार तांता लगा रहा। देवता खुडीजल के कारदार शेर सिंह, महेंद्र शर्मा, पूर्ण शर्मा, संतोष ठाकुर और टकरासी नाग के कारदार किशोरी लाल ने कहा कि दशहरा के पहले ही दिन से देव शिविरों में देवता का दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है तो वहीं दूर-दूर से अपना दुख दर्द लेकर पहुंच रहे लोगों की समस्याओं को भी सुना जा रहा है। उन्होंने कहा कि रोजाना दोपहर तक तीन-चार बार देवता लोगों को सुख समृद्धि का आशीर्वाद दे रहे हैं। रविवार को मंडी, रामपुर, मनाली और मनाली क्षेत्र के लोग देवता की शरण में पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed