फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   देवी-देवताओं में अटूट आस्था का प्रतीक है कुल्लू का दशहरा

देवी-देवताओं में अटूट आस्था का प्रतीक है कुल्लू का दशहरा

Thu, 18 Oct 2018 09:49 PM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 09:49 PM IST
विज्ञापन
देवी-देवताओं में अटूट आस्था का प्रतीक है कुल्लू का दशहरा
देवी-देवताओं में अटूट आस्था का प्रतीक है कुल्लू का दशहरा
विज्ञापन

चार सौ साल पहले की परंपराओं का अब भी बखूबी हो रहा निर्वहन
देवलु भी सात दिन तक नियमों में रह कर करते हैं चाकरी
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू/खराहल। भले ही आधुनिकता के दौर में हर क्षेत्र में परिवर्तन आ गया है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में चार सौ साल पुरानी देव परंपराओं का अटूट आस्था और निष्ठा के साथ निर्वहन हो रहा है। ढालपुर में होने वाला देवी देवताओं का महाकुंभ लोगों की अटूट आस्था का प्रतीक है।

ढालपुर में कुल्लू जिला के सैकड़ों देवी-देवता अपनी हाजिरी देवलुओं के साथ भगवान रघुनाथ के दरबार में भरते हैं। कई किलोमीटर सफर के बाद देवी-देवता आराध्य रघुनाथ के समक्ष देवविधि के अनुसार मिलन करते हैं। सन-1650 ई. में तत्कालीन राजा जगत सिंह ने कुल्लू दशहरे का आगाज किया था। उन्होंने अपना राजपाठ रघुनाथ के चरणों में समर्पित कर दिया था और रघुनाथ के छड़ीबरदार के रूप में सेवा करने का संकल्प लिया। आज भी जगत सिंह के वंशज बखूबी इस रस्म को निभा रहे हैं। दशहरे में आने वाले देेवी-देवता के आदेश को लोग बड़ी सादरता से स्वीकारते हैं। देवलु भी सात दिन नियमों में रहकर चाकरी करते हैं। भगवान रघुनाथ की पहले दिन होने वाली शोभायात्रा में कुल्लू राजघराने का पूरा परिवार पारंपरिक वेशभूषा में सजधज कर शामिल होगा। इसके बाद भगवान रघुनाथ ढालपुर में रथ में देवविधि के साथ विराजमान होंगे। रघुनाथ के छड़ीबरदार एवं पूर्व विधायक महेश्वर सिंह ने कहा कि आधुनिकता के रंग में सबकुछ बदल गया है। मगर देवी-देवता की मिलन अनूठी देव परंपरा दशहरा में आज भी बखूबी से निभाई जा रही है। सात दिन तक भगवान रघुनाथ अस्थायी शिविर में विराजमान होंगे। इस दौरान भगवान रघुनाथ की विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। लंका दहन की परंपरा का निर्वहन करने के बाद भगवान रघुनाथ अपने देवालय सुल्तानपुर के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed