फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   ब्यास, सतलुज और रिवालसर की करेंगे सफाई: गोविंद सिंह

ब्यास, सतलुज और रिवालसर की करेंगे सफाई: गोविंद सिंह

Fri, 18 May 2018 10:12 PM IST
Updated Fri, 18 May 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
ब्यास, सतलुज और रिवालसर की करेंगे सफाई: गोविंद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मनाली (कुल्लू)। खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश राज्य विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद के माध्यम से राज्य के तीन जिलों कुल्लू, मंडी और बिलासपुर के स्कूलों के ईको क्लबों के माध्यम से ब्यास नदी, रिवालसर झील और सतलुज की सफाई के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है जो विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर 5 जून को संपन्न होगा।
शुक्रवार को मनाली से ब्यास नदी की सफाई के लिए विशेष अभियान का शुभारंभ करते हुए गोविंद सिंह ने कहा कि प्रदेश में राष्ट्रीय ग्रीन कोर्स कार्यक्रम के तहत ईको क्लबों की ओर से नदियों की सफाई की जाएगी। इस अभियान के दौरान आम लोगों को भी नदी-नालों को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया जाएगा। इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर यूएनईपी ने भारत को एक उच्च स्तरीय सम्मेलन की मेजबानी सौंपी गई है। इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस का थीम प्लास्टिक प्रदूषण की समाप्ति रखा गया है। राज्य विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद के माध्यम से पूरे प्रदेश के स्कूलों और कालेजों में 3100 से अधिक ईको क्लब स्थापित किए हैं। पर्यावरण संरक्षण और पौधारोपण में ये ईको क्लब बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकते हैं। पांच जून तक चलने वाले ब्यास नदी की सफाई के अभियान में लगभग 20 ईको क्लबों के 1000 से अधिक विद्यार्थी अपना योगदान देंगे।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त अभियान को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग, वन विभाग, शहरी विकास विभाग, आईटीबीपी व डोगरा रेजिमेंट के जवान, महिला मंडल, युवक मंडल और अन्य संस्थाओं के कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। इस अवसर पर वन मंत्री ने मनाली क्षेत्र में 12 अलग-अलग समूहों को ब्यास के किनारे सफाई के लिए रवाना किया। इस दौरान डीसी यूनुस, एसपी शालिनी अग्निहोत्री, राज्य विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद के अधिकारी राजीव शर्मा और डीएफओ डॉ. नीरज चड्ढा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खली बनाए जाएंगे पर्यावरण का ब्रांड एंबेसडर
वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि खली के नाम से विश्व भर में प्रसिद्ध फ्री स्टाइल पहलवान दिलीप सिंह राणा को खेलों के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का ब्रांड एंबेसडर बनाने पर विचार किया जाएगा। इस मौके पर खली ने कहा कि वह अपने राज्य हिमाचल को खेलों के क्षेत्र में आगे ले जाने के लिए लगातार कार्य करेंगे और इसमें उन्हें प्रदेश सरकार का भरपूर सहयोग मिलेगा।


पुलिस का ऐप प्रहरी को भी किया लांच
मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने जिला पुलिस के नए ऐप प्रहरी को भी लांच किया। जिला में ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिस कर्मचारियों और होमगार्डों की लोकेशन इस अत्याधुनिक ऐप के माध्यम से कंट्रोल रूम में हर समय उपलब्ध रहेगी। इससे जिला में पुलिस और होमगाडर्स की व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed