{"_id":"5ad8c5054f1c1b340a8b55f2","slug":"11524155653-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 को लगौटी आएंगे देवता खुडीजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 को लगौटी आएंगे देवता खुडीजल
Updated Thu, 19 Apr 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
22 को लगौटी आएंगे देवता खुडीजल
दो दिवसीय मेले को लेकर तैयारियां शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला कुल्लू के सबसे अमीर देवी-देवताओं में शुमार अधिष्ठाता देवता खुडीजल 22 अप्रैल रविवार को पारंपरिक लगौटी मेले में आएंगे। इस दौरान देवता की एक किलोमीटर से भी अधिक लंबी रथयात्रा निकलेगी। जो आकर्षक का केंद्र रहेगी। इसके लिए मेला आयोजन कमेटी और स्कूल प्रबंधन ने देवता के आगमन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।
हर साल बैसाख संक्रांति की नौ प्रविष्टे को आयोजित होने वाले लगौटी मेले को लेकर घाटी के लोगों में भारी उत्साह है और अपने अधिष्ठाता के दर्शन व आशीर्वाद लेने के लिए करशैईगाड़ घाटी के लोगों को बेसब्री से इंतजार है। दो दिनों तक चलने वाले देवता मेले में खेलें और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। खेलों में वालीबॉल, क्रिकेट व महिला रस्साकशी प्रतियोगिता करवाने पर विचार चल रहा है। वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लगौटी समेत आसपास के अन्य स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जाएंगे।
वहीं इस संबंध में कारदार शेर सिंह, युवक मंडल लगौटी-करशैईगाड़ के प्रधान रोहित साहसी ने कहा कि देवता खुडीजल का लगौटी मेला 22 अप्रैल से शुरू होगा। मेले के लिए सभी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए घाटी के अन्य देवी-देवताओं को निमंत्रण दिए जाएंगे। मेले में देव नृत्य के साथ अन्य कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा।