{"_id":"5ac0fdcf4f1c1bb6618b4f50","slug":"11522597327-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू में 9 शिक्षार्थियों से हुआ था इग्नू का आगाज:डॉ. बलवीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू में 9 शिक्षार्थियों से हुआ था इग्नू का आगाज:डॉ. बलवीर
Updated Sun, 01 Apr 2018 09:12 PM IST
विज्ञापन
नौ शिक्षार्थियों से हुआ था इग्नू का आगाज
कुल्लू कॉलेज में हुआ इग्नू परिचय बैठक का आयोजन
यूनेस्को ने इग्नू को किया है सबसे बड़ा संस्थान घोषित
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू के सभागार में रविवार को इग्नू अध्ययन केंद्र द्वारा परिचय बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें बतौर मुख्यातिथि उप प्राचार्य प्रो. चेतन राणा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर डिप्टी को-ऑर्डिनेटर प्रो. रघुवीर भी विशेष तौर पर मौजूद रहे।
बैठक में सत्र-2018 के शिक्षार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर इग्नू केंद्र कुल्लू, समस्त शैक्षिक परामर्श दाता और शिक्षक भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आरंभ में इग्नू केंद्र के समन्वयक डॉ. बलवीर सिंह ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। बाद में परामर्शदाताओं तथा विद्यार्थियों का अभिनंदन करते हुए इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान शिक्षा की गुणवता और प्रासंगिकता की भी जानकारी दी। मुख्यातिथि व उप प्राचार्य प्रो. चेतन राणा ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षकों का कार्य शिक्षार्थियों को ज्ञान की घुट्टी पिलाना है। इग्नू केंद्र के सहायक बली राम ठाकुर ने उपस्थित विद्यार्थियों को परामर्श सत्र, सूत्रीय कार्य, पुन: पंजीकरण और स्त्रांत परीक्षा संबंधी जानकारी दी। इस अवसर पर सभी विषयों के काउंसलर भी उपस्थित रहे।