फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   सूखे ने लाहौली किसानों की भी चिंता बढ़ाई

सूखे ने लाहौली किसानों की भी चिंता बढ़ाई

Fri, 09 Feb 2018 09:52 PM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
सूखे ने लाहौली किसानों की भी चिंता बढ़ाई
dry shimla - फोटो : amarujala
केलांग (लाहौल-स्पीति)। लाहौल-स्पीति में बारिश काफी कम होती है और कृषि और बागवानी के लिए सिंचाई की पूरी व्यवस्था ग्लेशियरों से पिघलने वाले पानी के साथ भूमिगत जल भंडारण टिकी है। ऐसे में बर्फबारी का नहीं होना घाटी में आगामी कृषि और बागवानी के लिए लोगों के लिए खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन

हैरानी की बात है कि जो घाटी साल के चार महीनों तक बर्फ से लकदक रहती आई है आज बर्फ के लिए तरस गई है। फरवरी महीने में घाटी के खेत खलियान बिना बर्फ के सूखे पड़ गए हैं। अप्रैल महीने में घाटी में खेतीबाड़ी का काम शुरू होगा। घाटी में अभी तक बर्फबारी नहीं होने से मौसम विशेषज्ञों के साथ पर्यावरण प्रेमी भी हैरान है। बागवानी विभाग के डॉ. सोनम का कहना है कि फरवरी माह में भी अगर बर्फ नहीं गिरी तो लाहौल घाटी की कृषि और बागवानी चौपट हो जाएगा। घाटी में करीब एक हजार हेक्टेयर पर आलू की खेती हो रही है। जिसे देश के अलावा विदेशों में भी निर्यात किया जाता है। जबकि इससे करीब दो गुना भूमि पर मटर और अन्य सब्जियों की खेती होती है। वहीं, घाटी का एक बड़े हिस्से में सेब की पैदावार हो रही है। बर्फबारी नहीं होने से सेब के हजारों पेड़ सूख जाएंगे।
विज्ञापन

किसान अमर, दिनेश, कुलजीत, वीरेंद्र, राकेश, प्रेम, रोहित, टशी और दोरजे का कहना है कि बारिश नहीं होने से सिंचाई की पूरी व्यवस्था कूहलों और नहरों पर टिकी है। बर्फबारी ही नहीं हुई तो कूहलों में पानी कहां से आएगा। जबकि बर्फबारी नहीं होने से प्राकृतिक जलस्रोतों को भी खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कृषि मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा का कहना है कि ऐसी स्थिति में सिंचाई के दूसरे विकल्पों को तलाशा जाएगा। चंद्रा-भागा नदी के अलावा अन्य नदी-नालों से उठाऊ सिंचाई योजना के जरिए पानी खेत खलियानों तक पहुंचाने की दिशा में पहल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed