{"_id":"5a4124214f1c1bc20a8b4bfc","slug":"11514218529-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के बाद अब कटेगा मनाली के होटलों का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के बाद अब कटेगा मनाली के होटलों का पानी
Updated Mon, 25 Dec 2017 09:53 PM IST
विज्ञापन
kasol
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। कुल्लू-मनाली के 73 होटलों की बिजली काटने के बाद अब होटलों से पानी के कनेक्शनों को भी काटा जाएगा। एनजीटी के आदेशों पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने भुंतर से लेकर मनाली तक के 73 होटलों की बिजली और पानी काटने के आदेश जारी किए हैं। जिस पर बिजली बोर्ड की कार्रवाई कर कनेक्शनों को काट दिया है और यह होटल अब अंधेरे में है।
एनजीटी के आदेशों पर समिति ने प्रथम चरण में 25 कमरों से अधिक संख्या वाले 92 होटलों का निरीक्षण किया गया जिसमें 73 होटलों में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नियमों को उल्लंघन पाया गया है। इन होटलों पर बोर्ड की ओर से जारी की गई एनओसी का नवीनीकरण नहीं करने का आरोप है। अब इन्ही होटलों पर पानी के कनेक्शनों के काटने की तलवार लटक गई है। 30 दिसंबर को मनाली में एनजीटी द्वारा गठित समिति की दूसरी बैठक होगी। जिसमें एनजीटी के आदेशों पर अभी तक की गई कार्रवाई की समीक्षा और 25 कमरों से कम संख्या वाले 491 होटलों पर कार्रवाई करने पर निर्णय लिया जाएगा।
एसडीएम मनाली एचआर बैरवा ने कहा कि अभी तक जिन 73 होटलों की बिजली काटी गई है। इन होटल पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नियमों का उल्लंघन किया है। बिजली के बाद पानी के कनेक्शनों को भी काटा जाएगा लेकिन अभी तक कोई आदेश नहीं मिले हैं। एनजीटी के जो भी आदेश होंगे प्रशासन और समिति की ओर से उसका बखूबी पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
कुल्लू। एनजीटी के आदेशों के तहत प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से मनाली के जिन 73 होटलों की बिजली कटी है, वहां क्रिसमस पर्व की चमक फीकी रही। एनजीटी की ओर से बरती गई सख्ती से मनाली के छोटे व मध्यम स्तर के होटलियर चिंता में हैं। होटल एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर ने कहा कि नववर्ष तथा विंटर कार्निवाल के लिए इन होटलों ने ऑन लाइन बुकिंग को भी रोक दिया है। एनजीटी के आदेशों में कुल्लू-मनाली के करीब 1700 होटलों की जांच की जानी है। निरीक्षण में होटलों का पर्यटन विभाग में पंजीकरण के कागजात, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की एनओसी, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के नक्शों की अनुमति तथा होटलों के निर्माण के दस्तावेजों को दिखाना होगा।