फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   जिले में बढ़े वायरल के मरीज

जिले में बढ़े वायरल के मरीज

Fri, 24 Nov 2017 09:58 PM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
जिले में बढ़े वायरल के मरीज
कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल में लगी मरीजों की लाइनें। - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। कंपकंपा देने वाली ठंड में वायरल का प्रकोप भी बढ़ने लगा है। कुल्लू अस्पताल में वायरल मरीजों की संख्या बढ़ गई है। सर्दी, जुकाम और खांसी के उपचार के लिए लोग अस्पताल पहुंचने लगे हैं। शुष्क ठंड के कारण लोग वायरल की चपेट में आ रहे हैं।

वायरल की चपेट में न केवल महिला और पुरुष आ रहे हैं बल्कि बच्चे भी इसका शिकार हो रहे हैं। कुल्लू अस्पताल में सोमवार को पुरुष ओपीडी में 68 पुरुष, महिला ओपीडी में 143 जबकि चाइल्ड ओपीडी में 73 बच्चे, मेडिसन के 47 मरीज आए।
विज्ञापन


वीरवार को क्षेत्रीय अस्पताल में 359 मरीजों का उपचार किया गया। कुल्लू अस्पताल में सर्दियों के दिनों में आम तौर पर 350 से 400 मरीज ही उपचार के लिए आते हैं। अब यह आंकड़ा 500 से अधिक जा रहा है। इसमें अधिक मरीज वायरल वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हीरा लाल बोध ने कहा कि सर्दियों में स्वाभाविक तौर पर वायरल के मामले बढ़ जाते हैं। वायरल की चपेट में न आए इसके लिए कुछ सावधानियां बरत कर लोग वायरल से बच सकते हैं।

.....
गर्म वस्त्र पहनें तथा उचित खानपान रखें
डॉक्टरों के मुताबिक सर्दियों के दिनों शरीर को ढकने के लिए गर्म वस्त्र पहनें। एक्सट्रीम वैदर से भी बचे। सर्दियों में वायरल से बचने के लिए उचित खानपान का ख्याल रखें। दमा के मरीज धूल, धूम्रपान से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed