फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   कुल्लू में 266955 मतदाता तय करेंगे प्रत्याशियों का रास्ता

कुल्लू में 266955 मतदाता तय करेंगे प्रत्याशियों का रास्ता

Fri, 10 Nov 2017 10:12 PM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू में 266955 मतदाता तय करेंगे प्रत्याशियों का रास्ता
voter shimla - फोटो : amarujala
कुल्लू। विधानसभा चुनाव में जिला कुल्लू की चारों विस में महिलाओं ने भी जमकर मतदान किया। हालांकि पिछले विधानसभा के मुकाबले इस बार करीब एक फीसदी मतदान कम हुआ है। 2012 में कुल्लू जिला में 78.85 प्रतिशत पोलिंग हुई थी। जबकि इस आर 77.87 प्रतिशत मतदान हुआ है।
विज्ञापन

जिला की कुल्लू, बंजार, मनाली तथा आनी विस में कुल 291442 वोटरों में से 266955 वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। इसमें 116635 पुरूष तथा 110320 महिलाओं ने पोलिंग बूथों में जाकर मतदान किया। विस चुनावों में महिलाओं की अच्छी खासी भागीदारी रही है और जिला के सभी विस में महिलाओं की भूमिका अहम होगी। खासकर कुल्लू सदर विधान सभा में महिलाओं ने जोश के साथ वोट किया है। सदर विधान सभा कुल्लू के 81462 कुल मतदाताओं में से 75.79 प्रतिशत के साथ 61739 ने अपना वोट डाला है। इसमें 31527 पुरूष और 30212 महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। विधान मनाली में 79.40 प्रतिशत के साथ कुल 66338 वोटरों में 52674 ने वोट डाला है। यहां 27044 पुरूष तथा 25630 महिलाओं नेे वीवीपैट युक्त ईवीएम का बटन दबाया है। बंजार विस में सबसे अधिक 80.37 फीसदी मतदान के साथ 66019 वोटरों में से 53060 ने वोट कर अपने अधिकारों का प्रयोग किया है। बंजार में 27355 पुरूष और 25705 महिला तथा जिला के बाह्य सराज आनी विधान सभा में 76.63 प्रतिशत के साथ 59482 लोगों ने मतदान किया है। 30709 पुरूषों और 28773 महिलाएं प्रत्याशियों का किस्मत बदलेगी। चुनावों में महिलाओं की भागीदारी 77.87 तथा पुरूष ने 78.23 प्रतिशत रही है।
विज्ञापन


लाहौल-स्पीति में 17071 ने किया वोट
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय विधानसभा लाहौल-स्पीति में करीब 72 फीसदी मतदान हुआ है। यहां कुल 22995 मतदाताओं में से 17071 लोगों ने मतदान किया है। इसमें 8688 पुरूष तथा 8383 महिलाओं ने मतदान कर प्रत्याशियों का भाग्य वीवीपैट युक्त ईवीएम में बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच सीटों पर 18 प्रत्याशी मैदान पर
कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिला की पांच सीटों पर 18 प्रत्याशी मैदान पर हैं। कुल्लू सदर से चार, बंजार से तीन, मनाली से चार और आनी से तीन प्रत्याशी चुनावी समर में कूदे हैं। वहीं, लाहौल-स्पीति जिला की एकमात्र सीट में चार प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed