{"_id":"5ca8ac62bdec2213ea539986","slug":"111554558050-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उड़ानें, दूरसंचार सेवा ठप होने पर निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उड़ानें, दूरसंचार सेवा ठप होने पर निकाली रैली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिला कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को लाहौल घाटी के मुद्दों को लेकर उदयपुर में विरोध रैली निकाली। रैली में पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। पार्टी ने नियमित हेलीकॉप्टर उड़ानों के अलावा बिजली, दूरसंचार सेवाओं और सड़कों की बहाली की मांग को लेकर रैली का आयोजन किया।
मृकुला माता मंदिर से एसडीएम कार्यालय तक विरोध रैली निकाली गई। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन, कृषि मंत्री मारकंडा और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रैली को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ग्यालसन ठाकुर ने कहा कि इस बार जनजातीय लोगों को बिना बिजली, हेलीकॉप्टर और सड़क सुविधा से मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन जिला प्रशासन, मंत्री और सरकार तमाशा देख रही है। कहा कि लाहौल के चंद्रा वैली में पिछले तीन महीनों से दूरसंचार नेटवर्क सेवा ठप है। नियमित उड़ानें नहीं होने से कुल्लू में अभी भी सैकड़ों लोग फंसे हैं। रोहतांग टनल से आवाजाही को लेकर मंत्री के बयान तथ्य से परे हैं। पार्टी प्रवक्ता अनिल सहगल ने कहा कि 15 अप्रैल तक हालात नहीं सुधरे तो एक बार फिर आम जनता के साथ मिलकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। कहा कि पिछले दो दिनों से हेलीकॉप्टर की नियमित सेवाएं नहीं मिल रही है। मीडिया प्रभारी हीराम ने मंत्री के कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। कहा कि जनता मुश्किलों का सामना कर रही है। लेकिन मारकंडा चुनाव प्रचार में व्यस्त है। रैली के बाद एसडीएम सुभाष गौतम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया। रैली में प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव नोरबू बोध, पमा राम, केलांग ब्लॉक अध्यक्ष नोरबू पांस, उदयपुर ब्लॉक अध्यक्ष ओम प्रकाश काशवा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।