{"_id":"5ca36937bdec22140559b8d7","slug":"111554213175-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडबॉल में प्रदेश की 20 टीमें दिखाएंगी दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैंडबॉल में प्रदेश की 20 टीमें दिखाएंगी दमखम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। ऐतिहासिक मैदान ढालुपर में 6 से 8 अप्रैल तक जिला हैंडबाल संघ की ओर से 27वीं राज्य स्तरीय वरिष्ठ पुरुष एवं महिला हैंडबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए कुल्लू जिला हैंडबाल संघ के अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह कालरा को आयोजन सचिव, महासचिव अनुज चौधरी को सहायक आयोजन सचिव चयनित किया है। हिमाचल प्रदेश हैंडबाल संघ के तत्वावधान में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों की लगभग 20 पुरुष एवं महिला टीमों के भाग लेने की संभावना है। आयोजन सचिव अजय प्रताप सिंह कालरा ने कहा कि राज्य स्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता का आयोजन कुल्लू जिला में लगभग 20 वर्षों के बाद किया जा रहा है। इसके लिए जिला हैंडबाल संघ ने प्रशासन तथा खेल प्रेमियों की मदद से तैयारियां कर ली हैं। ढालपुर के ऐतिहासिक मैदान में दो हैंडबाल मैदान तैयार किए जा रहे हैं। प्रतियोगिता लीग कम नॉक आउट आधार पर खेली जाएगी।