फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   बदसूरती-औलाद के मंचन से आंखें नम

बदसूरती-औलाद के मंचन से आंखें नम

Tue, 05 Mar 2019 07:06 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Tue, 05 Mar 2019 07:06 PM IST
विज्ञापन
बदसूरती-औलाद के मंचन से आंखें नम
नाटक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। एक्टिव मोनाल कल्चरल एसोसिएशन के वार्षिक नाट्योत्सव कुल्लू रंग मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र में सहादत हसन मंटो की दो कहानियों बदसूरती तथा औलाद का प्रस्तुतीकरण केहर सिंह ठाकुर के निर्देशन में किया। एकल अभिनय के माध्यम से प्रस्तुत की गई इन कहानियों में पहले सीता ने बदसूरती प्रस्तुत की और उसके बाद कविता ने औलाद का सफल प्रस्तुतीकरण किया। दोनों अभिनेत्रियों के सधे हुए अभिनय से दर्शकों की आंखें नम हो गई।

बदसूरती एक ऐसी लड़की हमीदा की कहानी है, जो देखने में सुंदर नहीं है, जबकि उसकी छोटी बहन साजिदा काफी खूबसूरत है। हमीदा को उसके रूप से जलन होती है। जब शादी की बात आती है तो हमीदा के लिए कोई वर नहीं मिलता, जबकि साजिदा की शादी हामिद नामक एक लड़के से हो जाती है। लेकिन समय ऐसी करवट लेता है कि हामिद साजिदा को तलाक देकर हमीदा से ही शादी कर लेता है। दूसरी कहानी औलाद एक ऐसी औरत की कहनी ह,ै जिसकी औलाद नहीं होती। वह परेशान होकर पागलों जैसे हरकतें करने लगती है। उसका पति एक बच्चा लेकर आता है, ताकि उसकी पत्नी का मानसिक संतुलन बना रहे। वह बच्चे को स्तनपान करवाना चाहती है। लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाती है। ऐसे में वह अपने स्तन को छुरी से काट देती है और मर जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed