फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   सेब के लिए चिलिंग ऑवर्स पूरे

सेब के लिए चिलिंग ऑवर्स पूरे

Sat, 02 Mar 2019 07:06 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Sat, 02 Mar 2019 07:06 PM IST
विज्ञापन
सेब के लिए चिलिंग ऑवर्स पूरे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू/खराहल। सेब सहित अन्य फसलों के लिए फरवरी माह की बर्फबारी एवं बारिश लाभदायक सिद्ध होगी। इस बर्फबारी से लंबे समय तक बगीचों में नमी बनी रहेगी। फूल खिलने के समय इस नमी का सेब की फसल के लिए फायदा हो सकता है। इससे सेटिंग पर सकारात्मक असर पड़ने की उम्मीद है।
बताया जा रहा है कि 12 साल के बाद फरवरी महीने में सेब उत्पादित क्षेत्रों में खूब बर्फबारी हुई है। इससे सेब के लिए आवश्यक चिलिंग ऑवर्स भी समय पर पूरे हो गए हैं। बागवानों का कहना है कि अमूमन जनवरी महीने के बाद बर्फबारी कम ही होती थी। लेकिन इस साल फरवरी माह में बारिश और बर्फबारी का क्रम जारी रहा। ऐसे में ऊंचाई वाले क्षेत्रों के बगीचे बर्फ से लकदक हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि फरवरी माह की बर्फबारी और बारिश सेब के लिए काफी फायदेमंद होगी। इससे बगीचों में फलारिंग के समय भी नमी बरकरार रहेगी। ऐसे में स्परों में ताकत और फूल भी स्वस्थ होंगे, जिससे सेटिंग बेहतर हो सकती है। घाटी के बागवान अमित, सुरेश, देवराज नेगी, अमन, चमन, राज, चुनी लाल, वीर सिंह, अखिल ठाकुर और कैलाश ठाकुर आदि का कहना है कि फरवरी माह की बर्फबारी व बारिश सेब की फसल के लिए काफी उपयुक्त साबित होगी। फलोत्पादक मंडल कुल्लू के अध्यक्ष राजगीर महंत बताते है कि इस साल मौसम सेब की फसल के अनुकूल चल रहा है। समय-समय पर बर्फबारी और बारिश हो रही है। इससे आगामी फसल की पैदावार उम्दा होने की आस है।
विज्ञापन


फरवरी माह में हुई बर्फबारी सभी फलों के लिए लाभदायक साबित होगी। इससे सेब के लिए चिलिंग ऑवर्स पूरे हो चुके हैं। ऐसे में सेब सहित अन्य फलों का उत्पादन बेहतर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राकेश गोयल, उप निदेशक, बागवानी विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed