फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   कांग्रेस के दो पार्षद भाजपा में हुए शामिल, नप मनाली अल्पमत में, कांग्रेस को झटका

कांग्रेस के दो पार्षद भाजपा में हुए शामिल, नप मनाली अल्पमत में, कांग्रेस को झटका

Tue, 25 Dec 2018 10:19 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Tue, 25 Dec 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस के दो पार्षद भाजपा में हुए शामिल, नप मनाली अल्पमत में, कांग्रेस को झटका
मनाली (कुल्लू)। नगर परिषद मनाली में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। नगर परिषद में भाजपा हार कर भी जीत कई है। वहीं कांग्रेस के अब अल्पमत में आने से नए समीकरण बन गए हैं। मनाली नगर परिषद में वर्तमान सात पार्षद जिसमें कांग्रेस के पक्ष में पांच और भाजपा के दो पार्षद थे। लेकिन अब भाजपा के पक्ष में यह संख्या चार हो गई है। ऐसे में मनाली नगर परिषद के अध्यक्ष पद की कुर्सी डगमगा गई है। नगर परिषद मनाली के कांग्रेस केे पार्षदों में ढाई-ढाई वर्ष के कार्यकाल पर सहमति बनी थी। लेकिन मंगलवार को नगर परिषद मनाली के वार्ड नंबर छह की पार्षद नीना ठाकुर और वार्ड नंबर दो से अनिता ठाकुर ने वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर की अगुवाई में भाजपा का हाथ थामा। जिससे भाजपा की संख्या बढ़कर 4 हो गई और कांग्रेस के पास तीन पार्षद ही रह गए हैं जिससे नगर परिषद मनाली अल्पमत में आ गई। वहीं भाजपा के दोनों पार्षद चमन कपूर और मनोज कुमार ने गोविंद सिंह ठाकुर के साथ बैठकर निर्णय लिया है कि बुधवार को एसडीएम मनाली से मिलकर समर्थन वापसी का पत्र सौंपेंगे। नप मनाली में कांग्रेस के दो पार्षदों का भाजपा में शामिल होने पर अब नीना ठाकुर को नप मनाली की कमान देने की चर्चा चल रही है। अनिता ठाकुर को उपाध्यक्ष बनाया जा सकता है। बताया जा रहा है कि इसको लेकर भाजपा पार्षद भी अपनी सहमति जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed