फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   श्रद्धालुओं को फिटनेस टेस्ट के साथ दे रहे ट्रैकिंग के गुर

श्रद्धालुओं को फिटनेस टेस्ट के साथ दे रहे ट्रैकिंग के गुर

Mon, 16 Jul 2018 07:36 PM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
श्रद्धालुओं को फिटनेस टेस्ट के साथ दे रहे ट्रैकिंग के गुर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। समुद्रतल से 18500 फीट से अधिक ऊंचाई पर स्थित श्रीखंड महादेव के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया है। श्रीखंड महादेव की यात्रा में जाने वाले श्रद्धालुओं को पहली बार फिटनेस टेस्ट के साथ ट्रैकिंग के गुर सिखाए जा रहे हैं।
श्रीखंड महादेव यात्रा ट्रस्ट ने पर्वतारोहण संस्थान मनाली के एक प्रशिक्षित अधिकारी को भी तैनात किया है। उनके साथ करीब 15 अन्य लोगों को भी शामिल किया है, जो रेस्क्यू के साथ ट्रैकिंग के भी जानकार हैं। इस पूरे दल की अगुवाई पर्वतारोहण संस्थान मनाली के सुपरवाइजर अनिरुद्ध चौहान कर रहे है। वह बैस कैंप से जाने वाले तीर्थ यात्रियों को 32 किलोमीटर लंबे श्रीखंड को पार करने के टिप्स दे रहे हैं। महादेव के दर्शन के लिए होने वाली यात्रा में क्या सावधानियां बरतनी हैं, किस जगह पर कैसे ट्रैकिंग करनी है, इस बारे में सभी श्रद्धालुओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यात्रा की सफलता के लिए श्रीखंड महादेव यात्रा ट्रस्ट ने इस बार पांच बैस कैपों की स्थापना की है, जबकि पूर्व में श्रीखंड यात्रा में तीन ही बैस कैंप लगाए जाते रहे हैं। हर कैंप में फिटनेस टेस्ट के बाद श्रद्धालुओं को आगे भेजा जा रहा है। उपायुक्त कुल्लू एवं ट्रस्ट के अध्यक्ष यूनुस ने कहा कि आपात स्थित से निपटन के साथ रेस्क्यू दल के साथ यात्रा के पहले बैस कैंप में एक रेस्क्यू वैन को भी तैनात किया गया है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया से श्रीखंड यात्रा की निगरानी
15 जुलाई से 13 अगस्त तक चलने वाली 32 किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई वाली श्रीखंड महादेव की यात्रा पर सोशल मीडिया से निगरानी रखी जा रही है। इसके लिए ट्रस्ट की ओर से अलग-अलग व्हाट्स एप ग्रुप भी बनाए गए हैं। इसमें श्रीखंड यात्रा पर लगाए नोडल अधिकारियों के साथ-साथ आपदा प्रबंधन की टीम और प्रशासन के सभी अधिकारियों को जोड़ा गया है। डीसी कुल्लू यूनुस ने कहा कि श्रीखंड यात्रा की हर घटना को रात-दिन सोशल मीडिया पर अपडेट किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed