{"_id":"5b114e134f1c1ba16e8b5afa","slug":"111527860755-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुंतर में निकासी नालियों पर दुकानदारों का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुंतर में निकासी नालियों पर दुकानदारों का कब्जा
Updated Fri, 01 Jun 2018 07:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निकासी नालियों पर दुकानदारों का कब्जा
भुंतर (कुल्लू)। जिला कुल्लू के भुंतर बाजार में निकासी नालियों पर दुकानदारों ने कब्जा जमा लिया है। स्थानीय शहरवासियों ने दुकानदारों की इस तरह की गतिविधियों पर नाराजगी जाहिर की है। कई जगहों पर दुकानदारों ने नालियों के ऊपर सीमेंट लगाकर उन्हें पक्का कर रखा है। स्थानीय नगर पंचायत ने इन कारोबारियों को नालियों पर दुकानदारी न करने को लेकर कई बार चेतावनी भी दी है। बावजूद इसके कारोबारी बाज नहीं आ रहे हैं। निकासी नालियों पर अवैध रूप से कब्जा करने से जहां नालियां बंद होने लगी हैं, वहीं राहगीरों को भी आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहरवासियों ने ऐसे लोगों पर नगर पंचायत और स्थानीय पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। उधर, भुंतर के नगर पंचायत के प्रधान कर्ण सिंह ठाकुर का कहना है कि नालियों पर सामान सजाने वालों को कई बार चेतावनी दी गई है। एक बार फिर से इन्हें सामान न लगाने को कहा जाएगा। इसके बाद भी नहीं माने तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।