{"_id":"5a31253b4f1c1b78548c2f59","slug":"111513170235-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1600 अधिकारियों व कर्मियों की छुट्टियां रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1600 अधिकारियों व कर्मियों की छुट्टियां रद्द
Updated Wed, 13 Dec 2017 09:17 PM IST
विज्ञापन
snowfall
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। सर्दी में मौसम के मिजाज को देखते हुए लोक निर्माण विभाग और एनएच अथॉरिटी भी सतर्क हो गया है। लोनिवि और नेशनल हाईवे प्राधिकरण ने अपने करीब 1600 फील्ड स्टाफ की छुट्टियों को रद्द कर दिया और उन्हें अब मार्च माह तक अवकाश नहीं मिलेगा।
मौसम विभाग के अलर्ट और घाटी में मौसम की स्थिति को भांपते हुए लोनिवि कुल्लू सर्कल ने विभाग के सभी डिविजनों को यह आदेश जारी कर दिए हैं। बीते तीन दिनों से हुई ताजा बर्फबारी से एनएन-305 समेत, बंजार-गाड़ागुशैणी तथा रोहाचला मार्ग सहित करीब एक दर्जन मार्ग बंद हो गए हैं। लोनिवि सर्कल कुल्लू के अधीक्षण अभियंता ललित भूषण ने कहा कि इसकी सूचना सभी अधिशाषी अभियंता व सहायक अभियंता को दिए गए हैं। सर्दी में बर्फबारी होने पर घाटी के अधिकतर सड़क मार्ग यातायात के लिए बंद हो जाते हैं। विभाग के पास बर्फ हटाने के लिए पर्याप्त मशीनरी है। जरूरत पड़ने पर बाहर से अतिरिक्त मशीनरी हायर की जाएगी। कुल्लू-1, कुल्लू-2 तथा जनजातीय जिला लाहौल डिविजन में 1100 अधिकारियों व कर्मचारियों के अवकाश को बंद कर दिया है। जिला के बाह्य सराज आनी-निरमंड डिविजन के 400 तथा एनएच-21 और एनएच-305 मेें करीब 100 के करीब स्टाफ को भी छुट्टी पर न जाने की हिदायत दी है। सर्दी में बर्फबारी से लोनिवि कुल्लू सर्कल और एनएच अथॉरिटी की करीब 150 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बंद हो जाती हैं। बर्फबारी से लाहौल मंडल के अलावा बंजार के बठाहड़, तीन कोठी, सैंज, मणिकर्ण, लगवैली तथा ऊझी घाटी के साथ आनी और निरमंड के ऊंचाई वाले गांवों को जोड़ने वाली सड़कें बंद हो जाती हैं। हाईवे-305 जलोड़ी दर्रा तथा एनएच-21 पतलीकूहल से आगे बंद होने से यातायात ठप हो जाता है।