फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   इस्त्राइलियों के ठिकानों व गेस्ट हाउस छान रही पुलिस टीमें

इस्त्राइलियों के ठिकानों व गेस्ट हाउस छान रही पुलिस टीमें

Wed, 06 Dec 2017 07:25 PM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 07:25 PM IST
विज्ञापन
इस्त्राइलियों के ठिकानों व गेस्ट हाउस छान रही पुलिस टीमें
crime scene - फोटो : amarujala
कुल्लू। मिनी इजरायल के नाम से प्रसिद्घ कसोल में हिमाचल पुलिस की दो टीमें इजरायलियों के ठिकाने, जंगल व गेस्ट हाउस को छान रही हैं। सीआईडी की स्पेशल यूनिट और स्थानीय पुलिस की टीमें कसोल में लगातार दबिश दे रही हैं। कौन, कब और कहां रूक रहा है, इसकी पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। इजरायलियों के ठिकानों पर अधिक फोकस रखा गया है। कसोल और आसपास के इलाकों में पुलिस चौकन्ना है। टीम की लगातार दबिश से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

लश्कर आतंकी के खुलासे के बाद पुलिस अलर्ट पर है। सीआईडी की स्पेशल यूनिट सदस्य कमांडो वर्दी में अभियान चलाए हुए हैं। स्थानीय पुलिस सिविल ड्रेस में तय स्थानों में दबिश दे रही है। कसोल में रोड व जंगलों की रैकी की जा रही है। हालांकि अभी तक दोनों टीम के हाथ कोई सूचना नहीं लग पाई है। टीम लगातार यूपी के प्रतापगढ़ से पकड़े संदिग्ध आतंकी के कसोल कनेक्शन को लेकर जानकारी जुटाने में लगी हुई है। होटलों व गेस्ट हाउस में आ रहे विदेशियों की सूचना एकत्रित की जा रही है। स्थानीय स्तर पर भी इनपुट इकट्ठा करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों यूपी के प्रतापगढ़ में एनआईए और यूपी एटीसी ने यूपी के प्रतापगढ़ से एक संदिग्ध आतंकी नईम को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आतंकी ने खुलासा किया था कि वह कुल्लू के कसोल में इजरायलियों के ठिकानों की रैकी कर चुका है। जिस पर पुलिस समेत खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हो गई है। इधर, पुलिस अधीक्षक कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि सीआईडी की स्पेशल यूनिट व पुलिस टीम कसोल एरिया में छानबीन कर रही है। पुलिस पूरी तरह से चौकस है। करीब एक वर्ष बंजार क्षेत्र में आतंकी संगठन आईएस का आतंकी आबिद खान को पकड़ा जा चुका है। जोकि मोटिवेटर के रूप में कार्य करता था। कई माह यहां गुजारने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। अब दोबारा आतंकी संगठन की नजरें कुल्लू जिला पर पड़ने से लोगों में डर पैदा होने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed