फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   लंबी दूरी व स्थानीय 17 रूटों पर दौड़ेगी केलांग डिपो की बसें

लंबी दूरी व स्थानीय 17 रूटों पर दौड़ेगी केलांग डिपो की बसें

Sat, 02 Dec 2017 05:54 PM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 05:54 PM IST
विज्ञापन
लंबी दूरी व स्थानीय 17 रूटों पर दौड़ेगी केलांग डिपो की बसें
जिले के 17 रूटों पर दौड़ेंगी केलांग डिपो की बसें
विज्ञापन

कुल्लू में सेवाएं देंगी केलांग डिपो की 51 बसें, मिलेगी राहत
अगले एक सप्ताह में एक दर्जन और नए रूट होंगे संचालित
छह महीनों तक जिला कुल्लू के हजारों लोगों को मिलेगा लाभ
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। सर्दी के मौसम में कुल्लू जिला के लोगों को लंबी दूरी समेत स्थानीय ग्रामीण इलाकों में अब एचआरटीसी की भरपूर सेवा मिलेगी। इसके लिए एचआरटीसी केलांग डिपो ने 51 बसों को कुल्लू शिफ्ट कर दिया है और इसमें निगम ने करीब 35 बसों का संचालन शुरू भी कर दिया है।
एचआरटीसी ने मनाली और कुल्लू से दस रूट लंबी दूरी के तय किए हैं। जबकि सात रूट जिला कुल्लू में चिन्हित कर बस सेवा की शुरूआत कर दी है। 12 से 15 और नए रूट चयनित किए जा रहे है। केलांग डिपो की बस दो दिन में मनाली से भुंतर वाया वामतट होकर शुरू होगी और वामतट के लोगों की लंबे समय से चल मांग पूरी होगी। इसके साथ मनाली-रिवालसर रूट पर भी जल्द ही बस चलेगी। जिला कुल्लू में केलांग डिपो की बसों के चलने से घाटी के हजारों लोगों को बस सुविधा मिलेगा। लाहौल में बर्फबारी होने से निगम ने केलांग डिपो से 51 बसों को कुल्लू के लिए शिफ्ट किया गया।
विज्ञापन

इसमें मनाली से धर्मशाला, शिमला, मनाली-चंडीगढ़, मनाली-कटड़ा, मनाली जम्मू के अलावा कुल्लू-शांघड़, कुल्लू-बठाहड़, कुल्लू-बरशैणी, कुल्लू-शोघी, कुल्लू-खनीपांद, कुल्लू-सारी तथा कुल्लू-चंसारी के लिए बसों का संचालन कर दिया है। अभी निगम की 15 से अधिक बसें खड़ी हैं उन्हें जिला के अन्य रूटों पर जल्द चलाया जाएगा। इधर, आरएम कुल्लू मंगल चंद मनेपा ने केलांग डिपो की बसें कुल्लू शिफ्ट करने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के भीतर घाटी में एक दर्जन के करीब नए रूटों पर भी बसें चलाने की प्रक्रिया निगम की ओर से शुरू कर दी है। लोगों को बेहतर सुविधा प्रधान करने के लिए परिवहन निगम तत्पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed