{"_id":"5a12d5aa4f1c1b686a8b4820","slug":"111511183786-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैंज में मेधावियों को बांटे पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैंज में मेधावियों को बांटे पुरस्कार
Updated Mon, 20 Nov 2017 09:49 PM IST
विज्ञापन
सैंज में कैप्टन हनीफ फाउडेंशन स्कूल की वार्षिक समारोह के दौरान भाग लेते स्कूली छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूली (कुल्लू)।
कैप्टन हनीफ फाउंडेशन स्कूल सैंज ने सोमवार को वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया। स्कूली विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह में सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियंता लोनिवि केहर सिंह राणा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि जीवन में हमेशा अपनी सोच को सकारात्मक रखें। अगर लक्ष्य की ओर मेहनत के साथ बढ़ेंगे तो सफलता मिलना तय है। उन्होंने शिक्षा और खेल आदि क्षेत्रों में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया। प्रधानाचार्य ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वंदना के साथ हुई। इसके बाद स्वागत गीत गाया गया। केजी के बच्चों ने मिक्की माउस डांस कर सबको लोट पोट कर दिया।
विद्यार्थियों ने देशभक्ति नृत्य, गुजराती डांस, गिद्दा आदि पर शानदार प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का आकर्षण आसाम का बीहू नृत्य रहा। इस पर बच्चों ने अभिभावकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान मनोहर ठाकुर, नीरत सिंह, स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष प्रेम सिंह, फतेह सिंह ठाकुर, सलाहकार बिहारी लाल, मनीषा लखनपाल, किरना देवी, बीडीसी मीरा देवी, तरुण कुमार, ममता, अनिकेत, दिनेश कुमार, उर्मिला देवी, रोहित पाल, प्रिया ठाकुर, बलजीत कुमार, अरुण कुमार, विशाल, रोहित, विनोद, दीक्षा कुमारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
0000