फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   बाइक रैली निकालकर दिया मतदान करने का संदेश

बाइक रैली निकालकर दिया मतदान करने का संदेश

Mon, 06 Nov 2017 09:54 PM IST
Updated Mon, 06 Nov 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
बाइक रैली निकालकर दिया मतदान करने का संदेश
वीवीपीएटी - फोटो : amarujala
कुल्लू। जिला स्वीप कोर कमेटी की ओर से सोमवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली को जिला कुल्लू निर्वाचन की ब्रांड एंबेसडर कुमारी पायल ठाकुर ने हरी झंडी दिखाई। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त युनुस भी इसमें प्रतिभागी बनकर शामिल हुए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की अपेक्षा शहरों में मतदान की प्रतिशतता कम रहती है। जिसे इस बार विधानसभा चुनावों में नहीं दोहराया जाएगा। इस लक्ष्य की प्राप्ति हेतु जिला स्वीप कोर कमेटी बाइक रैली का आयोजन ढालपुर से बजौरा और फिर बजौरा से ढालपुर तक किया गया। जिस दौरान शहरी क्षेत्रों को लोगों को मतदान की महत्वता का संदेश दिया गया। पिछले 2 महीने से स्वीप कोर कमेटी द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान से संबधित कार्यक्रमों का आयोजन कुल्लू जिला के सभी 520 पोलिंग पर किया गया। मतदाता जागरूकता अभियान को जन-जन तक पहुंचने में भरपूर प्रयास किया है। नेहरू युवा केंद्र जिला युवा समन्वयक एवं जिला नोडल अधिकारी स्वीप डॉ लाल सिंह ने कहा कि बाइक रैली में जिला के विभिन्न क्षेत्रों से महिलाओं सहित 50 बाइकर्स ने भाग लिया। रैली के तहत लोगों को शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की गई। इस दौरान कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के नोडल अधिकारी दौलत ठाकुर, धीरज गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed