{"_id":"5989e2594f1c1b9e1b8b46ca","slug":"111502208601-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोरेस्ट कॉलोनी के बाशिंदों ने खौफ के साए में बिताई रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोरेस्ट कॉलोनी के बाशिंदों ने खौफ के साए में बिताई रात
Updated Tue, 08 Aug 2017 09:40 PM IST
विज्ञापन
जिभी/बंजार (कुल्लू)। नगर पंचायत बंजार में वार्ड नंबर 7 फारेस्ट कालोनी में सोमवार सुबह पहाड़ी से बड़ी चट्टानें गिरने के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों ने खौफ के साथ यहां पर रात बिताई। वहीं पहाड़ी से ओर चट्टानें गिरने के डर से कई लोगों ने अपने कमरों से सामान उठाकर दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया है। सोमवार सुबह पहाड़ी से गिरे मलबे और चट्टानों के कारण 7 घरों को नुकसान हुआ था। इसके बाद प्रशासन व वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर जाकर हालत का जायजा लिया। अधिक क्षतिग्रस्त हुए घर के लोगों को तुरंत घर खाली करने के आदेश दिए गए। प्रभावित लोगों के रहने का इंतजाम वन विभाग के विश्राम गृह में किया गया है।
फारेस्ट कालोनी में रह रहे बेली राम, मोहर सिंह, उत्तम चंद, महेंद्र राणा, कांता राणा, डोली, मेघ सिंह, रिंकू और लीना ठाकुर ने कहा कि हमें इस प्राकृतिक आपदा आने के कारण उन्हें बेघर होना पड़ा है। पहाड़ी से पत्थर के कारण अधिकतर लोगों ने यहां अपना सामान बांधना शुरू कर दिया है। लगातार बारिश के कारण कभी पहाड़ी दरक सकती है।
उन्होंने कहा कि 2006 में भी इसी पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर आए थे। एक घर को नुकसान पहुंचा था। हालांकि इसमें किसी प्रकार का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ था। उधर, मामले को लेकर उपमंडल अधिकारी बंजार एमआर भारद्वाज ने कहा कि प्रभावितों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया है। अन्य लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
बारिश में बढ़ सकता है खतरा
क्षेत्र में बारिश का कहर जारी रहने पर यहां दोबारा चट्टानें गिरने का खतरा बना हुआ है। जिसके कारण वर्तमान में फारेस्ट कालोनी में रह रहे लोग चिंतित हैं। लोगों का कहना है कि इस आपदा से बचाने के लिए प्रशासन को उचित कदम उठाने चाहिए।