{"_id":"68938b1114276ae652094c37","slug":"11-buses-of-kullu-depot-got-stuck-due-to-road-closure-kullu-news-c-89-1-ssml1012-154080-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सड़कें बंद होने से फंसीं कुल्लू डिपो की 11 बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सड़कें बंद होने से फंसीं कुल्लू डिपो की 11 बसें
Wed, 06 Aug 2025 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 06 Aug 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
मंगलौर से आगे दाढ़ी के पास भूस्खलन से बंद हाईवे-305 ----संवाद।
मंडी से चल रहीं कुल्लू-मनाली से चलने वाली लंबे रूटों की बसें
कुल्लू-मंडी मार्ग एचआरटीसी के लिए बन गया सिर दर्द
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में बारिश से लोगों को आने-जाने में भी परेशानी हो रही है। सड़कें जगह-जगह धंसने और डंगे गिरने से बस सेवाएं अवरुद्ध हैं। जिले में निगम की 11 बसें अलग-अलग जगह फंसी हैं। इनमें कुछ बसों को 15 से 20 दिन का समय भी हो गया है।
कुल्लू-मंडी हाईवे तीन के बार-बार बंद होने से भी निगम को खासा नुकसान हो रहा है। ऐसे में निगम लोगों की सुविधा के लिए इन बसों को मंडी से चला रहा है। इसके अलावा निगम ही चार बसें आनी, रामपुर डिपो की कुल्लू के अलावा कोटला, बालू, सचानी, पेखड़ी, ज्वालापुर, भौसा, छमाहण सहित 11 बसों खड़ी हैं। इन बसों को निकालना निगम के लिए चुनौती बन गया है। इनमें कुछ सड़कें तो ऐसी हैं जिन्हें खोलने में कई दिनों का समय लगेगा। हाईवे-305 पर बसों की आवाजाही करीब 15 दिन से बंद होने से लोगों को कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ रहा है। जिला मुख्यालय होने के चलते बाह्य सराज की 69 पंचायतों के लोगों की आवाजाही रोज होती है लेकिन हाईवे-305 उनके लिए परेशानी का सबब बन गया है। एचआरटीसी कुल्लू के अड्डा प्रभारी खूब राम ने कहा कि निगम की बसों सड़कों के बंद होने से अलग-अलग रूटोंं में फंसी हैं। कुल्लू-मनाली से दिल्ली, चंडीगढ़, शिमला, देहरादून, हरिद्वार, अमृतसर,जम्मू आदि के लिए बसों का संचालन मंडी से किया जा रहा है।
--