फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   109 rural roads of Kullu will be expanded

Kullu News: कुल्लू की 109 ग्रामीण सड़कों का होगा विस्तार

Mon, 26 May 2025 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 26 May 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
109 rural roads of Kullu will be expanded
पीएमजीएसवाई चार में अपग्रेड होंगी कुल्लू की ग्रामीण सड़कें। संवाद
पीडब्ल्यूडी ने पीएमजीएसवाई-चार की मंजूरी के लिए केंद्र सरकार को भेजी फाइल
विज्ञापन

आनी खंड की सबसे अधिक 43, बंजार की 31 और कुल्लू की 29 सड़कें हैं शामिल
रोशन ठाकुर

कुल्लू। जिला कुल्लू की 109 ग्रामीण सड़कों को अपग्रेड किया जाएगा। केंद्र सरकार की पीएमजीएसवाई-चार योजना के तहत इन सड़कों का विस्तारीकरण होगा। इसमें निरमंड-आनी से लेकर मनाली तक 109 ग्रामीण सड़कें शामिल की गई हैं।
लोक निर्माण विभाग ने प्रदेश सरकार के माध्यम से फाइल केंद्र को मंजूरी के लिए भेजी है। वर्तमान में ये सड़कें न केवल कच्ची हैं, बल्कि तंग भी हैं। लोक निर्माण विभाग ने लोगों से सड़कों को अपग्रेड करने के लिए गिफ्ट डीड करने की मांग की है। लोक निर्माण विभाग ने जिन 109 सड़कों को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना चरण चार में शामिल किया है, वे सभी ग्रामीण हैं। अधिकतर सड़कों पर बसों की आवाजाही भी हो रही है। इन सड़कों की हालत दयनीय है। जगह-जगह गड्ढे पड़े हैं। ऐसे में अब इन सड़कों का विस्तारीकरण किया जा रहा है। इनमें कुछ सड़कों का नए सिरे से निर्माण होना है।
विज्ञापन

जिले की कुल 109 सड़कों में से सबसे अधिक 43 सड़कें आनी-निरमंड खंड की हैं। इसके अलावा 31 सड़कें बंजार विधानसभा क्षेत्र, 29 सड़कें कुल्लू और सबसे कम छह सड़कें मनाली विधानसभा क्षेत्र की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण आनी के सहायक अभियंता मनीष कुमार ने कहा कि जिन सड़कों का पीएमजीएसवाई-4 के तहत विस्तार होगा। इनमें सड़कों की टारिंग, निकासी नालियों का निर्माण, डंगों को निर्माण और चौड़ीकरण का काम होगा।

उधर, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल के हर गांव को सड़कों से जोड़ने का प्रयास कर रही है। लोक निर्माण विभाग ने केंद्र सरकार की पीएमजीएसवाई-चार में अधिकतम गांव को जोड़ने का काम कर रही है। उन्होंने इसके लिए लोगों से सड़क के विस्तारीकरण के अपनी जमीन की गिफ्ट डीड देने की अपील की है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed