{"_id":"6836f9a1b8395021d60e0408","slug":"108-and-102-ambulance-workers-took-to-the-streets-to-demand-their-demands-kullu-news-c-89-1-ssml1013-148543-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे 108 और 102 एंबुलेंस कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे 108 और 102 एंबुलेंस कर्मी
Thu, 29 May 2025 05:24 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 29 May 2025 05:24 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू में उपायुक्त कार्यालय के बाहर 108 और 102 एम्बुलेंस कर्मचारी विरोध प्रदर्शन करने हुए।-संव
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू में 108 और 102 एंबुलेंस में तैनात कर्मचारी बुधवार को सड़कों पर उतरे। कर्मचारियों ने मांगों को लेकर ढालपुर में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिला कुल्लू में एंबुलेंस सेवाएं पूरी तरह से ठप रखीं। एंबुलेंस अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के बाहर खड़ी रखीं और उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। वहीं, कर्मचारियों ने प्रदर्शन से पहले रोष रैली भी निकाली। रैली सरवरी, लोअर ढालपुर, ढालपुर चौक, लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र, जिला पुस्तकालय, कॉलेज चौक, क्षेत्रीय अस्पताल होते हुए उपायुक्त कार्यालय तक निकाली गई। वहीं जिला लाहौल-स्पीति में भी 108 और 102 एंबुलेंस के कर्मचारियों ने सेवाओं को ठप रखा। जिला मुख्यालय केलांग में कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
102 और 108 एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन संबंधित सीटू के आह्वान पर 27 मई शाम 8:00 से 28 मई शाम 8:00 बजे तक पूर्ण हड़ताल की गई। सारे कर्मचारी हड़ताल पर रहे। यूनियन के जिला प्रधान जोगिंद्र व सचिव दविंद्र ने कहा कि एनएचएम और मैडसवैन फाउंडेशन द्वारा प्रदेश में एंबुलेंस कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन और ओवरटाइम का भुगतान नहीं किया जा रहा है। कर्मचारियों से 12 घंटों की ड्यूटी ली जा रही है और उसके बदले न्यूनतम वेतन भी नहीं दिया जा रहा है। छुटि्टयों का कोई प्रावधान नहीं है। कर्मचारी जब अपने अधिकारों की मांग करते हैं, तो उन्हें बाहर कर दिया जाता है या कई-कई दिनों तक ड्यूटी नहीं दी जाती और उनके वेतन से पैसा काटा जाता है। कर्मचारियों को किसी भी प्रकार के सामाजिक लाभ जैसे मेडिकल सुविधा, ईपीएफ, ग्रेच्युटी आदि नहीं दिए जाते हैं। अगर जल्द मांगों को पूरा नहीं किया गया तो हड़ताल अनिश्चितकाल तक चल सकती है।