{"_id":"5b195f6f4f1c1b644d8b5512","slug":"101528389487-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वामतट होकर आज से बड़े वाहनों की आवाजाही होगी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वामतट होकर आज से बड़े वाहनों की आवाजाही होगी शुरू
Updated Thu, 07 Jun 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वामतट होकर आज से बड़े
वाहनों की आवाजाही शुरू
एक माह बाद खोला गया जगतसुख पुल, हजारों को राहत
वामतट के होटलियरों को राहत, दाएं तट पर घटेगा यातायात
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली (कुल्लू)। कुल्लू-मनाली वामतट मार्ग पर आज से बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू होगी। इससे दाएं तट के यातायात दबाव को भी राहत मिलेगी। वहीं, वामतट की हजारों आबादी अब आसानी से गंतव्य तक पहुंच पाएगी। करीब एक माह के बाद लोक निर्माण विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आवाजाही के वामतट को बहाल किया। आठ जून से अब सामान्य यातायात वामतट होकर चलेगा।
वामतट कुल्लू-मनाली मार्ग पर जगतसुख पुल के साथ लगता डंगा धंसने से यातायात बाधित हो गया था। कड़ी मशक्कत के बाद छोटे वाहनों के लिए मार्ग बहाल किया गया। अब करीब माह के अंतराल के बाद बड़े वाहन यहां से गुजरेंगे। वामतट मार्ग बड़े वाहनों के लिए बंद होने के कारण स्थानीय लोगों को दिक्कतें पेश आ रही थी लेकिन अब जगतसुख पुल बड़े वाहनों के लिए खोलने से लेफ्ट बैंक के लोगों, स्कूली बच्चे, लेफ्ट बैंक के होटलियरों सहित सभी पर्यटन व्यवसायियों ने राहत की सांस ली है। वामतट मार्ग खुलने से दाएं तट में यातायात दबाव कम होने की उम्मीद है।
गौरतलब है कि 8 मई को बारिश के चलते जगतसुख पुल का डंगा धंसने से यातायात बाधित हो गया था। बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई थी। एसडीओ मनाली पीके राणा ने बताया कि जगतसुख पुल पूरी तरह से ठीक कर दिया गया है। सुरक्षा के सभी औपचारिकताओं को पूरा कर लिया गया है। सभी मानकों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन को पुल से बड़े वाहनों को चलाने की जानकारी दे दी गई है। यदि इसके बावजूद कोई समस्या आती है तो बैली व्रिज का सामान विकल्प के तौर पर जगतसुख पहुंचा दिया गया है।