फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   कुल्लू में एक और मनाली में आधा घंटा पानी की कटौती

कुल्लू में एक और मनाली में आधा घंटा पानी की कटौती

Mon, 28 May 2018 09:19 PM IST
Updated Mon, 28 May 2018 09:19 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू में एक और मनाली में आधा घंटा पानी की कटौती
Water Tap
कुल्लू। गर्मी बढ़ते ही जिले में पेयजल समस्या से निपटने के लिए आईपीएच विभाग ने कमर कस ली है। इसके लिए आईपीएच महकमे की लगातार बैठकों का दौर जारी है। जिला प्रशासन भी इस पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। जिले में पेयजल संकट के बीच आईपीएच विभाग ने जिला मुख्यालय ढालपुर में करीब एक घंटा और पर्यटन नगरी मनाली में आधा घंटा पेयजल सप्लाई में कटौती की है। पीने के पानी से प्रभावित ग्रामीण इलाकों के लिए रबड़ के पाइप से पानी की सप्लाई जोड़ी जाएगी। नए स्रोतों के साथ-साथ चालू स्कीमों से पानी लिंक किया जाएगा। इसके लिए महकमे ने रबड़ के पाइपों को संबंधित इलाकों को भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिला मुख्यालय कुल्लू में वर्तमान समय में छह से आठ लाख लीटर पानी की कमी चल रही है जबकि पर्यटन नगरी मनाली में पर्यटन सीजन के अवसर पर पेयजल की लागत करीब 15 लाख लीटर बढ़ गई है। लेकिन पेयजल संकट को देखते हुए विभाग ने इसकी भरपाई के लिए सुबह-शाम की सप्लाई में आधे घंटे की कटौती की है। आईपीएच कुल्लू के अधिशासी अभियंता केआर कुल्लवी ने कहा कि शहरी इलाकों में पानी की सप्लाई सामान्य चल रही है। लेकिन, पानी के मुख्य स्रोतों में पानी में आई कमी के चलते कुल्लू और मनाली में पानी की सप्लाई में कुछ कटौती की है। जिला मुख्यालय कुल्लू में करीब एक घंटा तो मनाली में आधा घंटा तक पानी की सप्लाई में कटौती की गई है।
विज्ञापन

शहरों में सुबह-शाम दो-दो घंटे पानी की सप्लाई दी जाती है। इसमें कुछ समय के लिए कटौती की है। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में जहां पानी की कमी महसूस की जा रही है। इसके विकल्प के लिए इन जगहों के लिए रबड़ के पाप, टैंकरों और हैंडपंपों से सप्लाई देने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

देवेश शर्मा, अधीक्षण अभियंता, आईपीएच कुल्लू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed