{"_id":"5b016ff84f1c1bda408b6b5d","slug":"101526820856-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुंतर एयरपोर्ट के विस्तरीकरण की प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुंतर एयरपोर्ट के विस्तरीकरण की प्रक्रिया शुरू
Updated Sun, 20 May 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
Bhuntar Airport
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कुल्लू।
भुंतर हवाई अड्डे के विस्तारीकरण की कवायद आरंभ हो गई है। एयरपोर्ट अथॉरिटी और जिला प्रशासन ने हवाई अड्डे के विस्तारीकरण को लेकर संयुक्त सर्वे किया। हालांकि इससे पहले विस्तारीकरण का सर्वे आईआईटी रुड़की की टीम भी कर चुकी है।
घाटीवासियों को 2003 से चल रही भुंतर हवाई अड्डे का विस्तारीकरण की कवायद के अब सिरे चढ़ने की उम्मीद जगी है। हवाई अड्डे के विस्तारीकरण से न केवल भुंतर में 100 सीटर तक का हवाई जहाज उतर सकेगा बल्कि जहाज पूरी तरह से सवारियों से पैक होकर उड़ सकेगा। ऐसे में भुंतर एयरपोर्ट अथॉरिटी और जिला प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। हवाई अड्डे के विस्तार से पर्यटन के लिए विश्व विख्यात कुल्लू-मनाली में और भी पंख लगेेंगे।
विज्ञापन
एसडीएम कुल्लू डॉ. अमित गुलेरिया ने कहा कि उन्होंने भुंतर एयरपोर्ट अथॉरिटी के साथ पिछले दिनों संयुक्त सर्वे किया था। उन्होंने कहा कि भुंतर एयरपोर्ट के रनवे को कैसे बढ़ाया जा सकता है इसके बारे में हर एंगल से सर्वे किया गया है। भुंतर एयरपोर्ट अथॉरिटी के निदेशक एए अंसारी ने कहा कि भुंतर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसमें रनवे को करीब 600 तक अधिक बढ़ाने की योजना है। वर्तमान में रनवे छोटा होने से हवाई उड़ानों में दोनों तरफ सवारियों की संख्या सीटों के मुकाबले कम आती है।
विज्ञापन