फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   119 दिन बाद रोहतांग दर्रे से होकर दौडेंगी निगम की बसें

119 दिन बाद रोहतांग दर्रे से होकर दौडेंगी निगम की बसें

Mon, 09 Apr 2018 09:55 PM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 09:55 PM IST
विज्ञापन
119 दिन बाद रोहतांग दर्रे से होकर दौडेंगी निगम की बसें
रोहतांग दर्रे से होकर दौड़ेंगी सरकारी बसें
विज्ञापन

बीआरओ और जिला प्रशासन ने निगम को दी हरी झंडी
बस संचालन से मिलेगी टैक्सियों में महंगे सफर से राहत
अमर उजाला ब्यूरो
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल घाटी के लोगों के लिए राहत की खबर है। पथ परिवहन निगम केलांग डिपो मंगलवार से रोहतांग होकर लाहौल-कुल्लू के बीच बस सेवा आरंभ करने जा रहा है। बसों की आवाजाही की खबर सुनते ही लाहौल घाटी के लोगों ने राहत की सांस ली है। बर्फबारी के 119 दिन बाद 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा होकर एचआरटीसी केलांग डिपो के बसों की आवाजाही शुरू होगी।
गौरतलब है कि रविवार को रोहतांग होकर तेल से भरे दो टैंकर लाहौल घाटी में पहुंचे हैं। ऐसे में बीआरओ और लाहौल-स्पीति प्रशासन ने एचआरटीसी केलांग डिपो के प्रबंधन को रोहतांग होकर बस चलाने की अनुमति प्रदान दी है। प्रशासन और निगम प्रबंधन के इस फैसले का लाहौल के लोगों ने स्वागत किया है। अब लोगों को लाहौल-कुल्लू के बीच आवाजाही करने में टैक्सियों के मंहगे सफर से निजात मिलेगी। पांच अप्रैल को सीमा सड़क संगठन ने रोहतांग दर्रेे को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल किया था और वन-वे की तर्ज पर छोटे वाहन चल रहे थे लेकिन अब आज से लाहौल-कुल्लू के बीच बस सेवा शुरू होगी।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि रोहतांग दर्रे में 11 दिसंबर को हुई बर्फबारी के बाद रोहतांग दर्रा पांच अप्रैल को छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया था। एचआरटीसी केलांग डिपो के प्रबंधन भी जिला प्रशासन के इंतजार में था जैसे ही लाहौल-स्पीति प्रशासन ने रोहतांग से बस चलाने की अनुमति दी स्थानीय लोगों के साथ घाटी आने वाले प्रवासी कामगारों ने खुशी व्यक्त की है। बसों के चलने से अब लोगों व कामगारों को टैक्सियों के महंगे सफर से निजात मिलेगी। लाहौल-स्पीति जिप के चेयरमैन रमेश रूआलवा ने भी इस बारे में जिला प्रशासन से सिफारिश की है कि जल्द रोहतांग होकर लाहौल-कुल्लू के बीच बस सेवा आरंभ की जाए। केलांग डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक मंगल चंद मनेपा ने कहा कि मंगलवार से रोहतांग होकर लाहौल-कुल्लू बस सेवा शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed