फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   भूकंप आते ही बचाव कार्यों में जुट गए अधिकारी

भूकंप आते ही बचाव कार्यों में जुट गए अधिकारी

Thu, 08 Feb 2018 09:32 PM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
भूकंप आते ही बचाव कार्यों में जुट गए अधिकारी
भूकंप आते ही बचाव कार्यों में जुटे अधिकारी
विज्ञापन

जिला मुख्यालय और सभी उपमंडलों में की गई मेगा मॉक ड्रिल
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के विशेष निर्देश पर वीरवार को प्रदेश भर में करवाई गई मेगा मॉक ड्रिल के तहत कुल्लू जिला में भी भूकंप से बचाव और राहत कार्यों का व्यापक अभ्यास किया गया। घनी आबादी वाले क्षेत्र सुल्तानपुर के अलावा भुंतर हवाई अड्डे, उपमंडल मुख्यालय मनाली, बंजार और आनी के घनी आबादी वाले क्षेत्रों में भी बचाव व राहत कार्यों को अंजाम दिया गया।
इस दौरान थल सेना के कर्नल प्रवीण कुमार, मेजर सतीश और आईटीबीपी के डिप्टी कमांडेंट सुनील कुमार ने ऑब्जर्वर के रूप में तमाम गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी। वीरवार सुबह करीब दस बजे भूकंप का सायरन बजने के बाद कुछ पलों में ही जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सभी अधिकारी जिला इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर में एकत्रित हुए। प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त यूनुस ने उक्त अधिकारियों के साथ संक्षिप्त बैठक की और जिला आपदा प्रबंधन योजना के अनुसार तुरंत बचाव व राहत कार्य आरंभ करने के निर्देश दिए। इन कार्यों को सुनियोजित ढंग से पूरा करने के लिए ढालपुर मैदान में तुरंत मुख्य कैंप स्थापित किया गया और वहीं से बचाव दलों को भूकंप प्रभावित क्षेत्र सुल्तानपुर और भुंतर हवाई अड्डे के लिए रवाना किया गया। पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री, एडीएम अक्षय सूद, एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी, सहायक आयुक्त सन्नी शर्मा, सीएमओ डा. सुशील चंद्र, अन्य विभागों के अधिकारियों, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस और होमगार्ड के अधिकारियों ने भी अपनी-अपनी टीमों की कमान संभालते हुए बचाव कार्य आरंभ कर दिए। बचाव कार्यों के दौरान सुल्तानपुर और भुंतर हवाई अड्डे से घायलों को निकालकर एंबुलेंस में ढालपुर मैदान स्थित अस्थायी अस्पताल व शिविर में लाया गया।
विज्ञापन

इसी तरह मनाली, बंजार और आनी में भी एसडीएम के नेतृत्व में घायलों व शवों को मलबे से निकालने का अभ्यास किया गया। लगभग ढाई घंटे की मेगा मॉक ड्रिल के बाद उपायुक्त ने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारियों व तीनों ऑब्जर्वरों के साथ बैठक करके फीडबैक लिया। इसके बाद उपायुक्त और ऑब्जर्वरों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्य सचिव और राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारियों को मॉक ड्रिल की रिपोर्ट दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षण संस्थानों में भी मॉक ड्रिल
जिला के विभिन्न शिक्षण संस्थानों और सरकारी कार्यालयों में भी मॉक ड्रिल की गई। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शियाह, अनिला महाजन सरस्वती विद्या मंदिर मनाली, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नग्गर में मॉक ड्रिल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed