फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   अवैध कब्जाधारकों के सेब बगीचों में चल रही आरी

अवैध कब्जाधारकों के सेब बगीचों में चल रही आरी

Sun, 31 Dec 2017 09:53 PM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 09:53 PM IST
विज्ञापन
अवैध कब्जाधारकों के सेब बगीचों में चल रही आरी
अवैध कब्जाधारकों पर कसा विभाग का शिकंजा
विज्ञापन

बंजार उपमंडल में सेब के बगीचों पर चल रही आरी
अमर उजाला ब्यूरो
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार में वन विभाग तथा राजस्व विभाग की टीम ने हाईकोर्ट के आदेशानुसार अवैध कब्जाधारियों पर शिकंजा कस दिया है। सेब बगीचों में आरी चलाई जा रही है। विभाग की कार्रवाई से अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया है।
बंजार उपमंडल में कुल 615 अवैध कब्जाधारक हैं। वन विभाग ने अवैध कब्जों को हटाने के लिए टीमें गठित की हैं। टीम अवैध कब्जाधारकों से अवैध कब्जे छुड़वा रही है। अब तक सैकड़ों सेब, नाशपाती के पेड़ों पर आरी चल चुकी है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बंजार उपमंडल में 615 अवैध कब्जाधारक हैं। इसमें 590 वन क्षेत्र में और 25 राजस्व क्षेत्र मे शामिल हैं। 590 मामलों में से 159 मामले 10 बीघा से ऊपर 431 मामले 10 बीघा से कम कब्जे वाले हैं। इसके अलावा बंजार उपमंडल में 25 मामले राजस्व विभाग ने दर्ज किए थे। अब तक सैंज, गोही, मानवी, कौंशा, देऊरी, देवगढ़ व लारजी, पनिहार, गशीणी आदि जगहों में अवैध कब्जों को हटाया गया है।
विज्ञापन

सराज वनमंडल के एसीएफ कीर्ती सिंह ठाकुर ने कहा कि हाईकोर्ट के निर्देशानुसार वन भूमि से अवैध कब्जे हटाए जा रहे हैं। वन विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों की ओर से 123 अवैध कब्जाधारियों से अवैध कब्जे हटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed