{"_id":"5a27e24c4f1c1bc8678bfe4a","slug":"101512563276-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए रथ में सवार होंगे जिभी के देवता शेषनाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए रथ में सवार होंगे जिभी के देवता शेषनाग
Updated Wed, 06 Dec 2017 05:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए रथ में सवार होंगे
जिभी के देवता शेषनाग
देव परंपरा अनुसार रथ का निर्माण कार्य आरंभ
अमर उजाला ब्यूरो
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार की खाड़ागाड़ पंचायत के गांव जिभी के देवता गढ़पति शेषनाग अब नए रथ में सवार होंगे। देवता के नए रथ का देव परंपरा अनुसार बुधवार को निर्माण कार्य आरंभ हुआ। दो कोठी खाड़ागाड़ व तिलोकपुर के सैकड़ों हारियानों की उपस्थिति में नए रथ की पवित्र लकड़ी को देवता की चेंऊट कोठी से मूल मंदिर जिभी में देव रीति अनुसार लाया गया।
मंदिर में देवता की आज्ञा से शुभ बेला में नए रथ का निर्माण कार्य आरंभ किया गया। रथ को विशेष कारीगरों के द्वारा तैयार किया जाएगा। देवता के कारदार सत्यदेव नेगी, पुरोहित गोविंद शर्मा, महता देवराज, प्रेमसिंह, निहाल, दारोगा चेत राम, खूबराम, भीमसेन, गूर पूर्ण चंद, भंडारी लोभू राम, कायथ भादर सिंह, ब्रितदार यज्ञ चंद ने कहा कि देवता के नए रथ को 44 सालों के बाद तैयार किया जा रहा है। नए रथ का 14 दिसंबर को निर्माण कार्य पूर्ण होगा। 15 दिसंबर को देवता की ओर से देवभोज का भी आयोजन किया जाएगा। देवता के आदेश पर यह कार्य किया जा रहा है। कारकून देवता 15 दिसंबर को होने वाली आयोजन की तैयारियों में जुट गए हैं। इधर देवता शेषनाग के नए रथ में विराजमान होने को लेकर हारियानों में खुशी की लहर है।