फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   बर्फबारी के बाद मनाली पर्यटन कारोबार में हुआ इजाफा

बर्फबारी के बाद मनाली पर्यटन कारोबार में हुआ इजाफा

Sun, 26 Nov 2017 08:14 PM IST
Updated Sun, 26 Nov 2017 08:14 PM IST
विज्ञापन
बर्फबारी के बाद मनाली पर्यटन कारोबार में हुआ इजाफा
......
विज्ञापन

बर्फबारी से खिला पर्यटन कारोबार
होटलों में एडवांस बुकिंग करवा रहे सैलानी, 35 फीसदी चल रही आक्यूपेंसी
सोलंगनाला समेत पर्यटन स्थल बर्फ से लकदक

अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू।
पिछले सप्ताह रोहतांग दर्रा के साथ सोलंगनाला में हुई बर्फबारी के बाद मनाली पर्यटन कारोबार में इजाफा हुआ है। पर्यटकों ने ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू कर दी है। वर्तमान में मनाली के होटलों में 30 से 35 फीसदी तक आक्यूपेंसी चल रही है।

बर्फबारी ने मनाली पर्यटन कारोबार को संजीवनी प्रदान की है। समय पर बर्फबारी से पर्यटकों का रुझान विश्वविख्यात पर्यटन नगरी मनाली की ओर बढ़ा है। सोलंगनाला में सीजन का पहला हिमपात हो चुका है। इससे सोलंगनाला समेत आसपास के पर्यटन स्थल बर्फ से लकदक हो चुके हैं। बर्फबारी में मौज मस्ती के लिए बाहरी राज्यों से रोजाना पर्यटक पहुंच रहे हैं। इससे मनाली के होटल समेत अन्य पर्यटन कारोबारी गदगद हैं। इस बार क्रिसमस और न्यू ईयर ईव व्हाइट होने की उम्मीद है। इससे सीधे तौर पर पर्यटन कारोबार को पंख लगेंगे। पर्यटन कारोबारी लगातार बर्फबारी होने उम्मीद लगाए हुए हैं। विंटर सीजन में पर्यटन कारोबार पूरी तरह से बर्फबारी पर निर्भर करता है। बर्फबारी के साथ ही होटलों में बुकिंग बढ़ती है। इन दिनों व्हाइट क्रिसमस मनाने की इच्छा रखने वाले पर्यटक एडवांस बुकिंग करवा रहे हैं। होटल कारोबारी भी क्रिसमस व न्यू ईयर ईव को खास बनाने के लिए जुटे हुए हैं। होटलियर एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह ने कहा कि बर्फबारी के बाद पर्यटन कारोबार बढ़ा है। ऑक्यूपेंसी में भी बढ़ोतरी हुई है। बर्फबारी होने पर निश्चित तौर पर आगामी समय पर पर्यटन कारोबार में बढ़ोतरी होगी। क्रिसमस और न्यू ईयर ईव को लेकर भी तैयारियां जोरों पर हैं।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed