{"_id":"5a0487d64f1c1b69678ba549","slug":"101510246358-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ बजे से पहले पोलिंग बूथ पर पहुंच गए थे मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ बजे से पहले पोलिंग बूथ पर पहुंच गए थे मतदाता
Updated Thu, 09 Nov 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
आठ बजे से पहले पोलिंग बूथ पर पहुंच गए थे मतदाता
मतदान को पोलिंग बूथों पर दिनभर बनी रही चहल-पहल
सुबह 11 बजे के बाद लगी मतदाताओं की लंबी कतारें
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। विधानसभा चुनाव के लिए कुल्लू व लाहौल स्पीति की पांच सीटों के लिए वीरवार को मतदान हुआ। मतदान के लिए पोलिंग बूथों पर दिनभर चहल पहल बनी रहीं। मतदान का सिलसिला शाम के पांच बजे तक चलता रहा।
खराहल के पोलिंग बूथ बंदल में मतदान के लिए सुबह आठ बजे से पूर्व ही लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। मतदान के समय निर्धारित होने के चलते पोलिंग बूथ प्रिजाइडिंग ऑफिसर ने रूकने को कहा। आठ बजते ही महिला व पुरूष की कतारों से एक-एक कर अंदर बुलाया गया। इसके साथ मतदान का सिलसिला शुरू हुआ। मतदान के लिए सबसे पहले बूथ लेवल अधिकारी के लिए द्वारा दी गई सीरियल नंबर, फोटो और पता वाली पर्ची को मांगा गया।
वेरीफिकेशन करने के बाद मतदाता को इवीएम मशीन में प्रत्याशी के सामने वाला बटन दबाने को कहा गया। दस बजे तक पोलिंग बूथ के बाहर कतारें छोटी थी, लेकिन 11 बजे के बाद लगभग सभी पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की कतारें लंबी होती चली गई। हालांकि ईवीएम मशीन होने के कारण बेल्ट पेपर की अपेक्षा समय कम लगा। सुबह 11 बजे के बाद कुल 60 फीसदी मतदान होने का अनुमान है। पहली बार मतदान कर रहे युवाओं में मतदान को लेकर बहुत अधिक उत्साह देखने को मिला। पहली बार मतदान करने वाले राहुल, रमेश, पिकीं, नेहा ने कहा कि उन्हें पहली बार मतदान कर बहुत अच्छा अनुभव हुआ है। उन्होंने लोकतंत्र की प्रणाली को समझा है। इधर मतदान करने के बाद जीतने वाला कौन प्रत्याशी है, इसको लेकर दिनभर चर्चाओं का माहौल बना रहा।