{"_id":"59e0ee914f1c1bd9798b654e","slug":"101507913361-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणित प्रश्नोतरी में जय, आर्यन व अक्षरा अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणित प्रश्नोतरी में जय, आर्यन व अक्षरा अव्वल
Updated Sat, 14 Oct 2017 11:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भुंतर (कुल्लू)। जरड़ स्थित ब्रह्मर्षि स्कूल में शुक्रवार को गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्कूल के कारगिल, विपाशा, आर्यभट्ट और चाणक्य सदन के छात्रों ने हिस्सा लिया। जिसमेें प्रथम और द्वितीय कक्षा वर्ग में कारगिल सदन से जुड़े छात्र जय, आर्यन और अक्षरा प्रथम स्थान पर रहे।
विज्ञापन
इसी तरह से विपाशा सदन के अंशुल, इंद्रपाल और दिव्यांश द्वितीय व चाणक्य सदन के स्नेहा, शारवी और ईशिका तीसरे स्थान पर रही। तीसरी, चौथी व पांचवीं कक्षा के छात्रों में सौम्या, नम्रता और स्वातिक आर्यभट सदन की प्रथम, कारगिल सदन की सुकृति, नम्रता सहेजा व कृतिका धीमान द्वितीय व चाणक्य सदन के अक्षोभ्य, सुखमणी और नूर तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
छठी, सातवीं और आठवीं कक्षा से कारगिल सदन से अंशुल महंत, वंशिका शर्मा और मिताली ठाकुर पहले स्थान पर रहे। वहीं विपाशा सदन के हर्ष गुलेरिया, आशीष और अंशिता द्वितीय व चाणक्य सदन के अखिलेश, कशिश व वत्सल तीसरे स्थान पर रहे। स्कूल प्रबंधन की ओर से विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन