{"_id":"59df9b1e4f1c1b7a548b7047","slug":"101507826462-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम वीरभद्र सिंह ने किया तांदी संगम घाट का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम वीरभद्र सिंह ने किया तांदी संगम घाट का शिलान्यास
Updated Fri, 13 Oct 2017 03:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केलांग/उदयपुर। प्रदेश में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने कुछ घंटे पहले मुख्यमंत्री ने 22 करोड़ की लागत से बनने वाली तांदी संगम घाट का शिलान्यास किया। वीरभद्र सिंह ने उपायुक्त की मौजूदगी में शिमला से ही टेलीफोन के जरिए तांदी घाट का शिलान्यास किया। यह घाट विधायक रवि ठाकुर के घोषणापत्र में शामिल था। जिसे आचार संहिता लागू होने से कुछ घंटे पहले हो पूरा किया गया।
विज्ञापन
पवित्र तांदी संगम घाट को विकसित करने के उद्देश्य से वीरवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने दूरभाष के माध्यम से ही घाट की आधारशिला रखी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने फोन के माध्यम से घाटीवासियों को बधाई देते हुए कहा कि इस धार्मिक स्थल को 22 करोड़ की लागत से विकसित किया जाएगा। इस अवसर पर उपायुक्त देवा सिंह नेगी कहा कि लाहौल घाटी में चंद्र व भागा का संगम धार्मिक महत्व का है। इस धार्मिक स्थल को 22 करोड़ की लागत से विकसित किया जाएगा। इस घाट को विकसित करने के लिये 84 लाख की बजट का प्रस्ताव भेजा गया था। अभी 50 लाख रुपये स्वीकृत हो गया है। पर्यटन विभाग की ओर से बजट का प्रावधान किया गया है। घाटी के लोग संगम में सदियों से अस्तु विसर्जन करते आये हैं। अब इसे घाट के रूप में विकसित किया जाएगा। विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि तांदी घाट उनके चुनावी घोषणापत्र का हिस्सा है। इस मौके पर लोनिवि के एसडीओ विनय हाजरी, अनूप शर्मा, गोशाल पंचायत प्रधान और उपप्रधान, कांग्रेस प्रवक्ता अनिल सहगल समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन