{"_id":"6781e4a35b65ee2f9c084d16","slug":"100-painters-from-across-the-country-gathered-in-manali-kullu-news-c-89-1-ssml1015-138821-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मनाली में जुटे देश के 100 चित्रकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मनाली में जुटे देश के 100 चित्रकार
Sat, 11 Jan 2025 11:29 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 11 Jan 2025 11:29 AM IST
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली मे देशभर के 100 से अधिक चित्रकार जुटे हैं। पहले दिन शुक्रवार को चित्रकारों ने कैनवास पर ब्रश से अपनी प्रतिभा दिखाई।
मनाली के त्रिशूल होटल में आर्ट मोटिवेशन संस्था चित्रकला कार्यशाला करवा रही है। यह दस से 12 जनवरी तक चलेगी। इसमें चित्रकार कला-कृतियों से अपने-अपने क्षेत्र के रीति-रिवाजों, सामाजिक परिवर्तनों को रंगों से अभिव्यक्त करेंगे। कार्यशाला का शुभारंभ मनाली ग्रैंड रिजार्ट के मालिक गणेश दत्त शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। विशिष्ट अतिथि इंडियन म्यूजियम के मूर्तिकार कौशिक पाल थे। उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
आर्ट मोटिवेशन संस्था के संस्थापक विवेक शर्मा ने कहा कि मनाली में तीन दिवसीय चित्रकला प्रदर्शनी लगाई जा रही है। इसमें देशभर के प्रसिद्ध चित्रकार अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य चित्रकला को बढ़ावा देना है। इसके संरक्षण की दिशा में कार्य करना है, जिससे युवा पीढ़ी चित्रकला के महत्व को समझे। कहा कि इस चित्रकला कार्यशाला में केएन भास्करण, मोहरन पाल, राधे श्याम, अमित, कल्ला विल्सन सूजा, गौतम शाह, परेश कुमार, चैती दीपाकर, करमाकर सुजीत, दोस्त कावेरी, महेंद्र प्रसाद सिन्हा, क्रिस्टी क्षेत्री, शुभम चौहान व बालम राम पटियाल आदि कलाकार भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
--

केंद्रीय गोवंश अनुसंधान संस्थान में साहिवाल गाय पर रिसर्च की जानकारी लेते समीक्षा दल के सदस्य ए