फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   100 nests planted at different places in the city

Kullu News: शहर के विभिन्न स्थानों पर लगाए 100 घोंसले

Sat, 04 Jan 2025 09:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 04 Jan 2025 09:50 PM IST
विज्ञापन
100 nests planted at different places in the city
कुल्लू में प​क्षियो के आवास के लिए प्रदूषण नियंत्रण वोर्ड ने लगाए घोंसले।-संवाद
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने मनाया राष्ट्रीय पक्षी दिवस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की (एचपीएसपीसीबी) कुल्लू शाखा ने राष्ट्रीय पक्षी दिवस मनाया। बोर्ड के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पक्षियों के प्रति अपना दायित्व निभाते हुए कुल्लू और भुंतर शहर के बीच विभिन्न स्थानों पर 100 से अधिक घोंसले पक्षियों के लिए स्थापित किए।
यह कार्यक्रम डीएस ड्रिंक्स बेवरेजेज के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शमशी में एक उद्घाटन समारोह से हुई। शमशी में अधिकारियों और स्वयंसेवकों ने घोंसलों का पहला सेट रखा।
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी सुनील शर्मा ने कहा कि जैव विविधता संरक्षण हम सब का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के तहत शमशी, लोक निर्माण विभाग के परिधि गृह मौहल, नेचर पार्क मौहाल और कुल्लू में वन्यजीव वनमंडलाधिकारी कार्यालय सहित प्रमुख स्थानों पर 100 घोंसले वितरित और स्थापित किए गए। कहा कि क्षेत्र में पक्षियों को आवास मिले। इसके लिए घोंसलों को रणनीतिक रूप से प्राकृतिक आवासों में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed