{"_id":"66716f5aa2e84698a3044328","slug":"100-feet-long-bailey-bridge-will-be-built-in-jagrai-drain-kullu-news-c-89-1-ssml1015-124975-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: जगराईं नाला में बनेगा 100 फुट लंबा बैली ब्रिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: जगराईं नाला में बनेगा 100 फुट लंबा बैली ब्रिज
विज्ञापन
मणिकर्ण घाटी के पुलगा में बनने वाले पुल पर खर्च किए जाएंगे 14 लाख रुपये
लोक निर्माण विभाग ने अवार्ड किया टेंडर, जल्द शुरू होगा काम
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। मणिकर्ण घाटी में पुलगा के जगराईं नाला में 100 फुट लंबा बैली ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। बैली ब्रिज के निर्माण पर 14 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। पुल का निर्माण लोक निर्माण विभाग के मेकेनिकल विंग की ओर से किया जाएगा। बैली ब्रिज के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग ने हाल ही में टेंडर आमंत्रित किए थे। सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद टेंडर अवार्ड कर दिया है।
बैली ब्रिज के निर्माण से बरशैणी पंचायत सहित मणिकर्ण घाटी में जाने वाले पर्यटकों को भी सुविधा मिलेगी। बैली ब्रिज से बरसात के दौरान मणिकर्ण-बरशैणी सड़क बाधित होने की समस्या नहीं रहेगी। पिछले वर्ष आई आपदा के दौरान यहां पर सड़क बाधित हो गई थी। कई जगहों पर पुल और छोटी पुलियों को काफी क्षति पहुंची थी। अब लोक निर्माण विभाग ने यहां पर सड़क बाधित होने की समस्या का समाधान करने का बीड़ा उठाया है। बरसात से पहले जगराईं नाला में बैली ब्रिज का निर्माण शुरू होने से ग्रामीणों को इसका लाभ मिलेगा। बरशैणी पंचायत के प्रधान रविंद्र कुमार ने कहा कि बैली ब्रिज का काम जल्द शुरू किया जाए, जिससे लोगों को बरसात के दौरान समस्या न आए।
लोक निर्माण विभाग की ओर से बैली ब्रिज के निर्माण के लिए टेंडर अवार्ड कर दिया है। जल्द ही इसका काम शुरू कर दिया जाएगा।
-जीएल ठाकुर, अधिशासी अभियंता, मेकेनिकल विंग
0