फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   100 Anganwadi workers received training in Dhalpur.

Kullu News: ढालपुर में 100 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने लिया प्रशिक्षण

Sun, 04 Jan 2026 10:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 04 Jan 2026 10:15 PM IST
विज्ञापन
100 Anganwadi workers received training in Dhalpur.
नवीन पाठ्यक्रम के अनुसार बच्चों को करेंगी शिक्षा प्रदान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। पोषण भी पढ़ाई भी कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ढालपुर में तीन दिन का प्रशिक्षण दिया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी कुंदन लाल की अध्यक्षता में 100 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रारंभिक बाल्यावस्था और देखभाल के बारे में प्रशिक्षित किया गया।

बाल विकास परियोजना अधिकारी गजेंद्र ठाकुर ने कहा कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने कौशल निर्माण और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के क्षमता निर्माण के लिए पोषण भी पढ़ाई भी कार्यक्रम शुरू किया है। आंगनबाड़ी केंद्रों में अब तीन वर्ष तक बच्चों की प्रारंभिक बाल्यावस्था व देखभाल के लिए नवचेतना और तीन से छह वर्ष के बच्चों के लिए आधारशिला पाठ्यक्रम तैयार किया गया है। प्रशिक्षण के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नवीन पाठ्यक्रम के अनुसार ही आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को शिक्षा देंगी। कार्यक्रम में पर्यवेक्षक नरेश कौंडल ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से शाला पूर्व शिक्षा देने, कुपोषण के प्रबंधन के लिए प्रोटोकॉल, विकास निगरानी और पोषण ट्रैकर के साथ दिव्यांग बच्चों की पहचान और समावेशन पर विशेष सत्र आयोजित किए गए। इस दौरान मास्टर ट्रेनर समिता शर्मा, निर्मला देवी, जोगिंद्र सिंह, सुरेंद्र ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed