फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   10 tourist places including Rohtang, Atal Tunnel can be visited for Rs 700

Kullu News: रोहतांग, अटल टनल समेत 10 पर्यटन स्थलों के 700 रुपये में हो रहे दीदार

Wed, 03 Jun 2026 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 03 Jun 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
10 tourist places including Rohtang, Atal Tunnel can be visited for Rs 700
अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल पर लगा पर्यटक वाहनों की भीड़।-संवाद
कुल्लू। गर्मी से राहत पाने के लिए कुल्लू-मनाली पहुंच रहे पर्यटकों को हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) कम खर्च में रोहतांग दर्रा और अटल टनल की सैर करवा रहा है। निगम की इलेक्ट्रिक बसों के माध्यम से पर्यटक एक ही यात्रा पैकेज में 10 प्रमुख पर्यटन स्थलों का आनंद ले रहे हैं। निगम ने मनाली से शुरू हो रहे इस सफर में आने-जाने का किराया मात्र 700 रुपये रखा है।
विज्ञापन

पर्यटकों की सुविधा के लिए निगम रोजाना सुबह 7 बजे से 10 बजे तक रोहतांग मार्ग पर इलेक्ट्रिक बसें चला रहा है। बढ़ती मांग को देखते हुए निगम प्रतिदिन यात्रियों की संख्या के अनुसार छह से 10 बसों का संचालन कर रहा है। रोहतांग दर्रा और अटल टनल मनाली आने वाले सैलानियों की पहली पसंद बने हुए हैं।
विज्ञापन

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के निर्देशों के तहत रोहतांग दर्रा की ओर जाने वाले वाहनों की संख्या सीमित है। वर्तमान में प्रतिदिन 800 पेट्रोल और 400 डीजल वाहनों को ही परमिट के आधार पर दर्रा की ओर जाने की अनुमति है। इसके लिए ऑनलाइन परमिट लेना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचआरटीसी के उपमंडलीय प्रबंधक डीके नारंग ने बताया कि पर्यटकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसी कारण इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ानी पड़ी है, ताकि सभी पर्यटकों को सुविधा मिल सके।

एक सफर में इन 10 पर्यटन स्थलों का दीदार
मनाली से संचालित इलेक्ट्रिक बसों के माध्यम से पर्यटक कोठी, गुलाबा, मढ़ी, राहनीनाला, रोहतांग दर्रा, ग्रांफू, कोकसर, अटल टनल रोहतांग, धुंधी और सोलंगनाला पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर वापस मनाली पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed