फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   1.35 crore senction for science lab

सैंज स्कूल में 1.35 करोड़ से बनेगी साइंस लैब

Fri, 18 Mar 2016 05:00 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Fri, 18 Mar 2016 05:00 PM IST
विज्ञापन
1.35 crore senction for science lab
सैंज स्कूल में साइंस लैब बनने से छात्रों को ‌‌मिलेगी राहतत - फोटो : अमर उजाला

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सैंज में साइंस लैब के लिए 1.35 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है। घाटी का यह एकमात्र स्कूल है जहां कक्षा जमा दो तक विज्ञान की कक्षाएं चलती हैं। अब तक स्कूल में लैब नहीं होने से इस पाठशाला के बच्चों को प्रायोगिक अध्ययन से वंचित होना पड़ता था। स्कूल के प्रधानाचार्य फतेह सिंह ठाकुर ने साइंस लैब के लिए एक करोड़ पैंतीस लाख रुपये स्वीकृत होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग से स्वीकृत इस राशि से तीन प्रयोगशाला कक्ष और एक कम्यूनिटी हॉल तैयार किया जाएगा। जिससे सैंज घाटी की तेरह पंचायतों के बच्चे लाभान्वित होंगे।

विज्ञापन


प्रधानाचार्य ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, आयुर्वेद एवं सहकारिता मंत्री कर्ण सिंह, उच्च शिक्षा निदेशक तथा अतिरिक्त शिक्षा निदेशक डॉ. अमरदेव का आभार जताया है। वहीं पूर्व में रहे स्कूल के छात्र एवं बंजार कांग्रेस कमेटी के वर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष जय बिहारी लाल ने हर्ष जताया है। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष शेर सिंह नेगी, उपाध्यक्षा अनिता देवी, कोषाध्यक्ष प्रेम चंद, सदस्य चुनी लाल, कृष्णा, सुषमा देवी, गुलाब सिंह, केहर सिंह, राजेंद्र सिंह, रोशना और केहर सिंह राणा ने कहा कि सैंज स्कूल में लैब स्थापित होने से बच्चों की पढ़ाई में भी रोचक एवं सकारात्मक परिणाम आएंगे जिसका श्रेय पाठशाला के प्रधानाचार्य फतेह सिंह ठाकुर को जाता है तथा सभी स्टाफ सदस्य और छात्र-छात्राएं बधाई के पात्र हैं।
विज्ञापन


स्थानीय ग्राम पंचायत रैला की प्रधान खीम दासी, पंचायत समिति सदस्या प्रतिभा पालसरा, पंचायत उपप्रधान बालमुकुंद, बनोगी पंचायत के प्रधान गिरधारी लाल ठाकुर, उपप्रधान हेमराज, दुशाहड़ के प्रधान ओम प्रकाश, धाऊगी के उपप्रधान मोहर सिंह ठाकुर, कनौण पंचायत की प्रधान किरणा ठाकुर, सैंज वार्ड की सदस्या नैणा देवी, थाण युवक मंडल शांघड़ के महासचिव राकेश चौहान, मीडिया प्रभारी मनोज शर्मा, शैंशर के महेंद्र पालसरा, रैला के रमेश धामी, सुखदयाल नेगी, धनीराम ठाकुर और हरभजन रेलू के अनुसार अब यहां के ग्रामीण बच्चों को आधुनिक शिक्षा से रूबरू होने का पूरा-पूरा लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed