फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu Festival of Speed 2025 Anupama Sharma wins the Ladies Open category offers advice for women

Kullu Festival of Speed 2025: लेडीज ओपन कैटेगरी में अनुपमा शर्मा रहीं विनर, महिलाओं को दिया ये सुझाव

Sun, 30 Nov 2025 12:43 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 30 Nov 2025 12:43 PM IST
सार

कुल्लू के ढालपुर ग्राउंड में तीन दिवसीय कुल्लू फेस्टिवल ऑफ स्पीड में लेडीज ओपन कैटेगरी में सिरमौर की महिला जोकि पेशे से सरकारी स्कूल में अंग्रेजी की प्रवक्ता (गर्ल्स स्कूल हमीरपुर) अनुपमा शर्मा विनर बनी हैं। इस जीत पर अनुपमा शर्मा ने कहा कि महिलाओं को अपनी हॉबी पर काम करना चाहिए। उन्हें अपने सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए। 

विज्ञापन
Kullu Festival of Speed 2025 Anupama Sharma wins the Ladies Open category offers advice for women
अनुपमा शर्मा/विनर लिस्ट। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

जिला कुल्लू के ढालपुर ग्राउंड में तीन दिवसीय कुल्लू फेस्टिवल ऑफ स्पीड में शनिवार को दूसरे दौर के मुकाबले हुए। जिसमें लेडीज ओपन कैटेगरी में सिरमौर की महिला जोकि पेशे से सरकारी स्कूल में अंग्रेजी की प्रवक्ता (गर्ल्स स्कूल हमीरपुर) अनुपमा शर्मा विनर बनी हैं। उन्होंने अपना ट्रैक 1 मिनट 31 सेकंड में पूरा किया। उन्होंने पहली बार इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और जीत हासिल करके रिकॉर्ड दर्ज किया है।। उनका मुकाबला 4x4 गाड़ी के साथ रहा। जबकि अनुपमा शर्मा ने अपनी फ्रोंक्स गाड़ी से अपने प्रतिद्वंदी को कड़ी शिकस्त देते हुए ट्रॉफी अपने नाम की।

विज्ञापन


इस जीत पर अनुपमा शर्मा ने कहा कि महिलाओं को अपनी हॉबी पर काम करना चाहिए। उन्हें अपने सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए। भले शुरू में आप असफल हो जाएं, लेकिन एक दिन सफलता जरूर मिलती है। स्कूल टाइम से ही मैं गाड़ी चलाती आई हूं। इसके अलावा बुलेट भी दो दशकों से चला रही हूं। मोटर स्पोर्ट्स और एडवेंचर स्पोर्ट्स मेरे फेवरेट एरिया है। आज हमारी बेटियां हर क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रही है। मेरे माता पिता ने हमेशा मुझे मोटिवेट किया है। इसके साथ 11 साल का बेटा भी मुझे हमेशा मोटिवेट करता रहता है। उसने कहा था कि मम्मा जीत कर आना। मैंने अपने बेटे और अपने सपने को पूरा कर लिया। मैं भविष्य में भी इसी तरह मोटर स्पोर्ट्स में पार्टिसिपेट करती रहूंगी। मैं आयोजनकर्ताओं का भी दिल से आभार व्यक्त करती हूं जिन्होंने इतना अच्छा ये आयोजन किया है। आज युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहते हुए रचनात्मक कार्यों में आगे आने की जरूरत है।

विज्ञापन
Trending Videos

फोर और टू व्हीलर वर्ग में क्वालीफाई करने वाले प्रतिभागियों ने रेस के लिए बनाए ट्रैक पर अपना हुनर दिखाया। प्रतियोगिता में देशभर से कुल 120 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। रविवार को फाइनल राउंड के मुकाबले होंगे। कुल्लू फेस्टिवल ऑफ स्पीड के दूसरे दिन सुबह 10:00 बजे से राउंड शुरू हुआ। टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर में प्रतिभागियों ने कम से कम समय में टारगेट तक पहुंचने का भरसक प्रयास किया। लोगों की भीड़ भी सुबह से जुटना शुरू हो गई थी। शाम तक यहां बाइक और कार वर्ग में हो रही प्रतियोगिता को देखने के लिए दर्शक मौजूद रहे। प्रतिभागी शुभम ने कहा कि सड़क पर तेज वाहन नहीं चलाना चाहिए, अगर किसी में प्रतिभा है तो उन्हें इस मंच पर आना चाहिए। खेल के प्रति रुचि बढ़ रही है। वहीं हिमालयन एक्सट्रीम मोटरस्पोर्ट्स के प्रसिद्ध रैली चालक सुरेश राणा ने कहा कि कुल्लू फेस्टिवल ऑफ स्पीड का समापन रविवार को होगा। विजेता रहने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed