फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu Dussehra: Every year, rising god

कुल्लू दशहरा: हर साल यहां बढ़ रहे देवता

Wed, 16 Oct 2013 10:28 PM IST
रोशन ठाकुर/ कुल्लू
रोशन ठाकुर/ कुल्लू Updated Wed, 16 Oct 2013 10:28 PM IST
विज्ञापन
Kullu Dussehra: Every year, rising god

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में साल दर साल देवी-देवताओं की संख्या बढ़ रही है। इस बार 236 देवी-देवता ढालपुर पहुंचे हैं।

विज्ञापन


वर्ष 2012 में 228,  2011 में 226, 2010 में 210 देवी-देवताओं ने उत्सव में हाजिरी लगाई थी। हर साल बढ़ती देवताओं की संख्या से उत्सव की शोभा को चार चांद लग रहे हैं। इससे जिला देवी-देवता कारदार संघ तथा दशहरा समिति भी खुश है।

देव आस्था तथा दशहरा उत्सव का मुख्य प्रतीक देवी-देवताओं के होने से सरकार हर साल देवताओं पर 10 से 20 फीसदी तक नजराने में इजाफा करती आई है।

पांच वर्ष में देवताओं के नजराने में पचास से साठ फीसदी बढ़ोतरी हुई है।

इस बार नजराना बढ़ता है या नहीं, देव समाज की नजरें मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर टिकी हैं। नजराने में सबसे ऊपर भगवान रघुनाथ हैं। इसके बाद माता हिडिंबा, बिजली महादेव, शृंगा ऋषि, देव खुडीजल आदि को हजारों के हिसाब के नजराना दिया जाता है।
विज्ञापन


जिला देवी-देवता कारदार संघ के  महासचिव टीसी महंत का कहना है कि दशहरा में बढ़ रही देवताओं की संख्या देव समाज तथा दशहरा के भव्य आयोजन के लिए अच्छा संकेत हैं। दशहरा उत्सव में 236 देवी-देवता पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, दशहरा में देवी-देवताओं के आगमन का कार्य देख रहे कानूनगो राम चंद ने इस वर्ष 236 देवी-देवताओं के आने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed