Kangana Ranaut Cafe: कंगना को नए कैफे खोलने के लिए केरल कांग्रेस ने बधाई, भड़के लोगों ने किए कुछ ऐसे कमेंट
केरल कांग्रेस ने कंगना रनौत के नए कैफे के लिए उन्हें ट्वीट कर बधाई दी है। ऐसे में ये मामला काफी चर्चा में आ गया है कि आखिर कांग्रेस कंगना को बधाई क्यों दे रही है। पढ़ें पूरी खबर...
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मनाली में बॉलीवुड एक्ट्रेस और हिमाचल के मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत ने अपने नए कैफे 'द माउंटेन स्टोरी' के लॉन्च की घोषणा की है। कंगना रनौत ने इसे अपना लंबे समय से संजोया सपना बताया है। यह कैफे 14 फरवरी, यानी वैलेंटाइन डे पर आम जनता के लिए खुलने जा रहा है।
Dear @KanganaTeam,
— Congress Kerala (@INCKerala) February 12, 2025
We are happy to learn about your new 'pure vegetarian' restaurant. Hope you'll serve some amazing Himachali vegetarian dishes for all tourists. Wishing all success for this venture! pic.twitter.com/00z8I0w9UB
कंगना रनौत के इस कैफे को लेकर उन्हें खूब बधाइयां मिल रही हैं। इसी बीच एक हटके बात ये है कि कांग्रेस ने भी कंगना रनौत को बधाई दी है। जी हां केरल कांग्रेस ने ट्वीट कर कंगना को बधाई दी है। कांग्रेस ने लिखा कि ''हमें आपके नए 'शुद्ध शाकाहारी' रेस्तरां के बारे में जानकर खुशी हुई। आशा है कि आप सभी पर्यटकों को कुछ बेहतरीन हिमाचली शाकाहारी व्यंजन परोसेंगे। इस उद्यम के लिए सभी सफलता की कामना करते हैं।''
केरल कांग्रेस के इस ट्वीट को शेयर करते ही सोशल मीडिया यूजर्स भड़क उठे। कुछ यूजर्स कंगना के पक्ष में खड़े दिखे तो कुछ लोगों को कंगना के विरोध में कमेंट किए। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि 'क्या यह अकाउंट हैक कर लिया गया है?' वहीं, एक अन्य यूजर्स ने लिखा कि ''कोई आश्चर्य नहीं कि राहुल गांधी ऐसे मूर्खों के कारण चुनाव हारते रहते हैं जो उनके सोशल मीडिया अकाउंट संभाल रहे हैं।''