फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   KCCB Loan Scam Former directors will be questioned hearing on Bains anticipatory bail today

KCCB Loan Scam: 20 करोड़ के लोन स्कैम में पूर्व निदेशकों से होगी पूछताछ, आज बैंस की अग्रिम जमानत पर सुनवाई

Fri, 24 Jan 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 24 Jan 2025 05:00 AM IST
सार

कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड से जुड़े 20 करोड़ के लोन फर्जीवाड़े में आरोपी युद्ध सिंह बैंस से वीरवार को भी विजिलेंस ने बैंस के बयान दर्ज किए हैं। आरोपी 24 जनवरी तक अंतरिम जमानत में है। शुक्रवार को उसकी अग्रिम जमानत पर अदालत में सुनवाई होगी।

विज्ञापन
KCCB Loan Scam Former directors will be questioned hearing on Bains anticipatory bail today
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड से जुड़े 20 करोड़ के लोन फर्जीवाड़े में आरोपी युद्ध सिंह बैंस, संबंधित बैंक अधिकारियों, कर्मचारियों के अलावा अब पूर्व बैंक निदेशकों से भी पूछताछ होगी। इस मामले में उनके बयान भी दर्ज किए जाएंगे। बैंक अधिकारियों से बरती गई लापरवाही के भी विजिलेंस को अहम सबूत हाथ लगे हैं। वहीं, आरोपी बैंस के बीते पांच दिनों से पूछताछ चल रही है। वीरवार को भी विजिलेंस ने बैंस के बयान दर्ज किए हैं। आरोपी 24 जनवरी तक अंतरिम जमानत में है। शुक्रवार को उसकी अग्रिम जमानत पर अदालत में सुनवाई होगी।

विज्ञापन

बैंस से पूछताछ के दौरान जांच एजेंसी ने यह भी जानने का प्रयास किया कि क्या लोन राशि का उपयोग होटल निर्माण के उद्देश्य से हुआ या उसे अन्यत्र स्थानांतरित कर दिया गया। साथ ही बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका पर भी गहराई से जांच की जा रही है। इसके तहत जांच दायरे में बैंक के कुछ तत्कालीन अधिकारियों व कर्मचारियों के बयान भी दर्ज किए जा चुके है। विजिलेंस इस मामले से जुड़ा अधिकतर रिकॉर्ड और ऑडिट रिपोर्ट पहले ही कब्जे में ले चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

60 करोड़ रुपये के लिए किया था आवेदन
विजिलेंस को यह भी बता चला है कि होटल निर्माण के लिए बैंस ने 60 करोड़ रुपये के लोन का आवेदन किया था। जांच में सामने आया है कि बैंक के कुछ तत्कालीन अधिकारियों ने नियमों की अवहेलना करते हुए 20 करोड़ रुपये की राशि मंजूर कर जारी कर दी। बैंक अधिकारियों ने भारतीय रिजर्व बैंक और नाबार्ड के दिशा-निर्देशों को भी नजरअंदाज किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed