फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   karan singh may be take some responsibility in virbhadra cabinet

वीरभद्र मंत्रीमंडल में कर्ण सिंह हो सकते हैं शामिल

Fri, 08 Feb 2013 11:18 AM IST
सुरेश शांडिल्य/शिमला
सुरेश शांडिल्य/शिमला Updated Fri, 08 Feb 2013 11:18 AM IST
विज्ञापन
karan singh may be take some responsibility in virbhadra cabinet

दो विधायकों को मंत्री पद सौंपने की अटकलों पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने एक बार फिर विराम लगा दिया है। वीरभद्र सिंह ने कहा कि अभी कोई भी नाम फाइनल नहीं है। लेकिन अनिल शर्मा और कर्ण सिंह के नामों पर विचार किया जा रहा है। कुलदीप कुमार के नाम पर भी विचार-विमर्श चल रहा है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने वीरवार को अमर उजाला से विशेष बातचीत में कहा कि निगमों और बोर्डों के अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों की नियुक्तियों पर सही समय पर फैसला लिया जाएगा। नई दिल्ली में प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह से हुई मुलाकात को वीरभद्र सिंह ने अच्छा बताया और कहा कि यह वार्ता सार्थक रही है। इस भेंट में हिमाचल की कई नई योजनाओं को लेकर सकारात्मक रुख मिला है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किन्नौर में हिमखंड खिसकने से वहां फंसे लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। इसके बावजूद प्रशासन को ऐसे मामलों पर चुस्ती बरतने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में बर्फबारी से निपटने के लिए उचित मशीनरी का प्रबंध किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरभद्र से की बिंदल ने मुलाकात
पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डा. राजीव बिंदल ने वीरवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से लगभग पंद्रह मिनट मुलाकात की। यह राज्य सचिवालय में हुई। बिंदल ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने उन्हें मुलाकात का समय दिया है। इसका वह धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने नाहन में वाटर सप्लाई स्कीम को इंप्रूव करने, पुरानी दो स्कीमों पर कार्य करने और शहर में ईएसआई अस्पताल खोलने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed