फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Youths ran a race of passion from Dharamshala to Kunal Pathri

Kangra News: धर्मशाला से कुनाल पत्थरी तक युवाओं ने लगाई जज्बे की दौड़

Mon, 01 Dec 2025 08:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 01 Dec 2025 08:09 AM IST
विज्ञापन
Youths ran a race of passion from Dharamshala to Kunal Pathri
धर्मशाला में जिला स्तरीय क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेते हुए धावक। संवाद
धर्मशाला। जिला मुख्यालय धर्मशाला से माता कुनाल पत्थरी मंदिर तक रविवार को हुई जिला स्तरीय क्रॉस कंट्री दौड़ में युवाओं ने पूरे जोश और जज्बे के साथ हिस्सा लिया। यह प्रतियोगिता जिला कांगड़ा एथलेटिक्स संघ की ओर से आयोजित की गई। इसमें विभिन्न वर्गों के धावकों ने दमखम दिखाते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग की 10 किलोमीटर दौड़ में विशाल, पंकज, अमित, अभिषेक, ध्रुव और नरसिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चयन सुनिश्चित किया। वहीं, महिलाओं की 10 किलोमीटर दौड़ में गार्गी, रवीना, भोली, आंचल, प्रिया और महक ने राज्य स्तर के लिए क्वालीफाई किया है। अंडर-20 बॉयज की 8 किलोमीटर दौड़ में शिवम्कौ डल, आदित्य मन्हास, अभिनय गोमरा, पार्व चौधरी और हिमांशु का चयन हुआ।
विज्ञापन

अंडर-20 गर्ल्स की 6 किलोमीटर दौड़ में पलक देवांगन और ईशा ने क्वालीफाई किया। इसी तरह अंडर-18 बॉयज की 6 किलोमीटर दौड़ में सुजल और कुंहल चयनित हुए, जबकि अंडर-18 गर्ल्स की 4 किलोमीटर दौड़ में साक्षी और कशिश चुनी गईं। अंडर-16 बॉयज की 2 किलोमीटर में परीक्षित और अवीर भंडारी, तथा गर्ल्स अंडर-16 की इसी दूरी की दौड़ में निधि और दीपाली ने राज्य स्तर का टिकट हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चयनित खिलाड़ी अब 14 दिसंबर को मंडी में होने वाली राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता में जिला कांगड़ा का प्रतिनिधित्व करेंगे। एथलेटिक्स संघ कांगड़ा के अध्यक्ष विक्रम चौधरी ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि इस बार राज्य स्तर पर मेडल की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed