{"_id":"68a860a460d480cd47022ea2","slug":"youths-are-sweating-to-become-agniveer-kangra-news-c-95-1-ssml1020-191902-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: रिट गुग्गा के ग्रामीणों को मिली लाइब्रेरी की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: रिट गुग्गा के ग्रामीणों को मिली लाइब्रेरी की सौगात
विज्ञापन
रिट गुग्गा पंचायत में लाईब्रेरी का उद्घाटन करते खण्ड़ विकास अधिकारी लंबागांव सिकंदर। स्रोत: जाग
रिट गुग्गा के ग्रामीणों को मिली लाइब्रेरी की सौगात
बीडीओ ने किया उद्घाटन, युवाओं को मिलेगी सुविधा
बृज मोहन कंठबाल
लंबागांव (कांगड़ा)। ग्राम पंचायत रिट गुग्गा की ओर से 15वें वित्तायोग से 50 हजार रुपये का प्रावधान करके पंचायत के लोगों के लिए लाइब्रेरी खोलकर सुविधा दी है। पंचायत भवन में स्थापित की गई लाइब्रेरी को स्थानीय पंचायत प्रधान लेखराज की अध्यक्षता में खंड विकास अधिकारी लंबागांव सिकंदर ने उद्घाटन कर लोगों को समर्पित किया। लाइब्रेरी में फ्री वाईफाई, प्रिंटिंग, कंप्यूटर, समाचार पत्र, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग जैसी हर सुविधा उपलब्ध होगी। इस मौके पर स्थानीय पंचायत उप प्रधान सुरिंदर कुमार, पंचायत निरीक्षक मोहिंद्र सिंह, उप निरीक्षक वीरेंद्र मैहरा, सचिव कुलवंत रनौत आदि मौजूद रहे। लाइब्रेरी से जहां पंचायत के बच्चों को लाभ मिलेगा, वहीं आने वाले दिनों में यहां पर विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए किताबें भी पंचायत की ओर से मुहैया करवाने का प्रयास रहेगा।
स्थानीय पंचायत के उप प्रधान सुरिंदर कुमार का कहना है कि हमारी पंचायत में युवाओं को तरक्की के रास्ते पर ले जाने के लिए एक नई पहल की शुरुआत की है । यह 15वें वित्तायोग में बजट का प्रावधान करके यह लाईब्रेरी स्थापित की है । पंचायत के बेरोजगार युवा चाहें तो इस लाईब्रेरी का भरपूर लाभ उठा सकते हैं ।
सेवानिवृत्त अध्यापक किरण सूद का कहना है कि हमारी पंचायत ने लाइब्रेरी स्थापित कर हमारे ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के लिए एक अच्छी शुरुआत की है। कई बार हमारे ग्रामीण युवा ऐसी सुविधाएं न होने के कारण पिछड़ जाते हैं। लाइब्रेरी के स्थापित हो जाने से अब ग्रामीण युवाओं को एक नई राह मिलेगी
विज्ञापन
पूर्व प्रधान संतोष कुमारी का कहना है कि लाइब्रेरी को स्थापित करने से पंचायत के हर व्यक्ति को कुछ न कुछ सीखने को मिलेगा। युवा अपना कीमती समय बर्बाद करने की बजाय यहां बहुत कुछ सीख सकते हैं जो उनके जीवन में काम आएगा।