फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Youth Theatre Festival in full swing at Chambi Maidan in Rait

Kangra News: रैत के चंबी मैदान में यूथ थिएटर फेस्टिवल की धूम

Sat, 14 Feb 2026 08:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 14 Feb 2026 08:24 AM IST
विज्ञापन
Youth Theatre Festival in full swing at Chambi Maidan in Rait
रैत के चंबी मैदान में यूथ थिएटर फेस्टिवल में उप​स्थित विधायक केवल सिंह पठानिया और अन्य। संवाद
रैत (कांगड़ा)। जागोरी संस्था के तत्वावधान में चंबी मैदान में उमड़ते 100 करोड़ अभियान के तहत यूथ थिएटर फेस्टिवल-2026 का आयोजन किया गया। इस भव्य कार्यक्रम में उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन

महोत्सव में रैत, धर्मशाला, कांगड़ा, नगरोटा बगवां और नगरोटा सूरियां क्षेत्र की महिलाओं और विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान प्रतिभागियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज मस्सल (नगरोटा बगवां) के विद्यार्थियों ने महिला हिंसा पर आधारित प्रभावशाली नाटिका प्रस्तुत की।
विज्ञापन

वहीं, सूर्य देव चैरिटेबल ट्रस्ट के बच्चों ने रोहड़ू जाना मेरी आमिये गीत पर और मोहल्लकड़ महिला मंडल ने चंबा के पारंपरिक लोक नृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। कार्यक्रम स्थल पर महिला समूहों द्वारा हस्तनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसका मुख्य अतिथि ने अवलोकन किया और महिलाओं के हुनर की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहीं : पठानिया
संस्था की समन्वयक मनीषा ने बताया कि इस वर्ष की थीम ‘देह से धरती तक: हमारा शरीर हमारी धरती है’ रखी गई है। इसके तहत देशभर में गीत-संगीत और नाटकों के माध्यम से जागरूकता फैलाई जा रही है। मुख्य अतिथि केवल सिंह पठानिया ने कहा कि जागोरी संस्था पूरे प्रदेश में सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं चला रही है, जिससे आज महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed